फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर मां-बेटी गैंगरेप : घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, जल्द होगी बड़ी गिरफ्तारी

Sun, 31 Jul 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr mother-daughter rape: victims identified the three accused, big arrest will be soon
मां-बेटी गैंगरेप में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के पास महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि मामले में अधिकारियों पर गाज गिरना अभी जारी है। सीएम के अल्टीमेटम के बाद बुलंदशहर एसएसपी, एएसपी, सर्किल अधिकारी और इंस्पेक्टर को संस्पेंड कर दिया गया है।

Bulandshahr mother-daughter rape: victims identified the three accused, big arrest will be soon
डीजीपी जावेद अहमद - फोटो : ANI

इससे पहले मामले में हुई चूक की गाज सीओ सिटी हिमांशु गौरव पर भी गिरी थी। तत्काल प्रभाव से उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। जबकि एसएसपी ने देहात कोतवाल रामसेन सिंह और नाइट ड्यूटी अफसर ललित कुमार को सस्पेंड किया था।

Bulandshahr mother-daughter rape: victims identified the three accused, big arrest will be soon
मां-बेटी गैंगरेप में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

 पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि पीड़ितों द्वारा तीन आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और मामले में जल्द ही कुछ बड़ी गिरफ्तारी की जाएगी।  पहचान किए गए तीन आरोपियों में से एक फरीदाबाद, एक बुलंदशहर और एक बठिंडा से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr mother-daughter rape: victims identified the three accused, big arrest will be soon
डीजीपी - फोटो : ANI

इससे पहले आज उत्तर प्रदेश के प्रधान गृह सचिव देबाशीष पांडा और और डीजीपी जावेद अहमद बुलंदशह में घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मां-बेटी से गैंगरेप किया गया था। इसके बाद डीजीपी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Bulandshahr mother-daughter rape: victims identified the three accused, big arrest will be soon
मां-बेटी गैंगरेप में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

यह एक गंभीर घटना और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दोषियों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed