मयूर विहार इलाके में बीटेक के छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अर्चित नेगी (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला।
2 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
शुरूआती जांच में पता चला है कि परीक्षा में नंबर कम आने से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक, अर्चित परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1, पॉकेट एफ में रहता था।
3 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। अर्चित पूर्वी दिल्ली के एक नामी स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉपर रहा है। स्कूल के बाद उसने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला ले लिया।
4 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
इसी अक्तूबर में उसकी परीक्षा हुई थी, जिसमें उसके बेहद कम नंबर आए थे। इसके बाद से वह काफी परेशान था। सोमवार दोपहर को वह कॉलेज से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह छत पर चला गया। इस बीच उसने छत से नीचे गली में छलांग लगा दी।
5 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
पड़ोसियों ने उसके कूदने की सूचना परिवार को दी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।