{"_id":"5a26d3c14f1c1bc9678c0103","slug":"btech-student-committed-suicide-for-scoring-less-marks-in-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा के टॉपर ने Btech में आकर तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं कक्षा के टॉपर ने Btech में आकर तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मयूर विहार इलाके में बीटेक के छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अर्चित नेगी (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला।
2 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
शुरूआती जांच में पता चला है कि परीक्षा में नंबर कम आने से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक, अर्चित परिवार के साथ मयूर विहार फेज-1, पॉकेट एफ में रहता था।
3 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। अर्चित पूर्वी दिल्ली के एक नामी स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉपर रहा है। स्कूल के बाद उसने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
इसी अक्तूबर में उसकी परीक्षा हुई थी, जिसमें उसके बेहद कम नंबर आए थे। इसके बाद से वह काफी परेशान था। सोमवार दोपहर को वह कॉलेज से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह छत पर चला गया। इस बीच उसने छत से नीचे गली में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
5 of 5
archit negi
- फोटो : facebook
पड़ोसियों ने उसके कूदने की सूचना परिवार को दी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।