{"_id":"57ed5c6c4f1c1b907457513d","slug":"big-reveal-in-the-bansal-suicide-case-suicide-note-couriered-after-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंसल सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, मौत के बाद कोरियर किए गए सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंसल सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, मौत के बाद कोरियर किए गए सुसाइड नोट
Fri, 30 Sep 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bk bansal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉरपोरेट अफेयर्स के पूर्व डीजी बीके बंसल और उनके बेटे योगेश बंसल के सुसाइड करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक नया खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला है कि मीडिया हाउस और सीबीआई को भेजे गए सभी नौ सुसाइड नोट दोनों की मौत के बाद उसी दिन सुबह 10 बजे कोरियर किए गए थे। कोरियर वाले ने जानकारी दी है कि बाइक से आए दो युवकों ने कोरियर करने को कहा था।
2 of 5
सोसाइटी पहुंचे थे बंसल
- फोटो : विवेक निगम
इधर, सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस पर सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का दबाव बढ़ गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को आठ मीडिया हाउस और सीबीआई को बंसल व उनके बेटे द्वारा भेजे गए सुसाइड नोट मिले। कोरियर भेजे जाने की तारीख और समय की जानकारी ली गई, तो पता चला कि सभी कोरियर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे एक कोरियर के दफ्तर से मंगलवार सुबह 10 बजे किए गए थे।
3 of 5
bk bansal
- फोटो : अमर उजाला
कोरियर दफ्तर में मौजूद युवक ने बताया कि दफ्तर खोलते ही दो युवक काफी जल्दी में आए थे। उनका कहना था कि जल्दी से जल्दी कोरियर भेजना है। बाद में दोनों कोरियर की रकम देकर चले गए। दोनों युवक कौन थे और उन्होंने बंसल व उनके बेटे की मौत के बाद कोरियर क्यों किया, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bk bansal
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुधवार को पिता-पुत्र का सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस पर सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का दबाव बढ़ गया है। इसी दबाव की वजह से बुधवार रात को पुलिस टीम छानबीन के लिए बंसल के नीलकंठ स्थित फ्लैट पर पहुंची। वहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक छानबीन की। पुलिस ने अपार्टमेंट के दफ्तर से पिछले कुछ दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन
5 of 5
bk bansal
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पुलिस मामले में सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।