फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस क्लब में हाथ छू जाने पर युवक की हत्या मामले में पांच आरोपियों की जमानत रद्द  

Sat, 07 Oct 2017 09:07 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
bail canceled of five men who were accused to kill a boy in dance club

डांस क्लब में मामूली रूप से हाथ छू जाने पर हुई युवक की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने पांच लोगों को मिली जमानत रद्द कर दी है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की जमानत हाईकोर्ट ने पहले ही रद्द कर दी थी। इस मामले में आरोपियों को निचली अदालत से जमानत प्रदान की गई थी जिसे हार्ईकोर्ट ने यह टिप्पणी कहते हुए रद्द कर दिया कि जब आरोपियों की जमानत याचिका को हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई थी तो निचली अदालत ने अन्य आरोपियों को जमानत देने में जल्दी क्यों दिखाई।

bail canceled of five men who were accused to kill a boy in dance club

इस मामले में हाईकोर्ट ने पांच आरोपियों विकास उर्फ शम्मी, आशीष, विशाल, विकास व तुरुण की जमानत रद्द कर दी है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनिल कुमार यादव की जमानत को हाईकोर्ट ने पहले रद्द किया था। कोर्ट ने कहा कि जब हाईकोर्ट में अनिल की जमानत को चुनौती दी हुई थी तो निचली अदालत ने अन्य पांचों को जमानत देने में इतनी जल्दी क्यों दिखाई। यह तर्क देते हुए हाईकोर्ट ने आरोपियों को निचली अदालत ने प्रदान की गई सजा को रद्द कर दिया।

bail canceled of five men who were accused to kill a boy in dance club
प्रतीकात्मक चित्र

वहीं, आरोपियों का तर्क था कि वह एक साल से अधिक समय से जेल में हैं। तरुण का तर्क था कि उसे इस मामले में झूठे तरीके से फंसाया जा रहा है। जबकि आशीष, विशाल व विकास का कहना था कि घटना के समय वह मौके पर ही नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bail canceled of five men who were accused to kill a boy in dance club
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA

गौरतलब है कि पेश मामले में अक्टूबर 2015 को रूपेश तंवर व रोहित बंसल अपने अन्य दोस्तों के साथ हौज खास इलाके में शंघाई क्लब गए थे। यहां डांस करते हुए रोहित का हाथ हाथ अनिल को मामूली रूप से छू गया था। इस बाबत अनिल पक्ष ने रोहित के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था, लेकिन क्लब प्रशासन ने मामले को रफा-दफा करके दोनों पक्षों को शांत करवा दिया था।

विज्ञापन
bail canceled of five men who were accused to kill a boy in dance club
हत्या - फोटो : File Photo

​इस मामले में रोहित का आरोप था कि इसके बाद अनिल और उसके अन्य साथियों ने क्लब के बाहर आईआईटी गेट के पास उनपर पत्थर और लाठियों से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रूपेश को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed