{"_id":"5a412ce74f1c1baa268b5cf7","slug":"baba-virendra-dixit-raid-on-two-more-hermitages-21-girls-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अय्याश बाबा के दो अन्य सेक्स जेलों पर पड़ा छापा, ये अश्लील चीज हुई बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अय्याश बाबा के दो अन्य सेक्स जेलों पर पड़ा छापा, ये अश्लील चीज हुई बरामद
Thu, 28 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और हाईकोर्ट कमेटी के सदस्य वकील अजय अग्रवाल ने तीन जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दो जगह बाबा के आश्रम मिले।
2 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : कुमार संजय
दोनों जगहों पर करीब 21 लड़कियां मिलीं। इनमें तीन लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है, जिन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर दिया गया है। महिला आयोग अध्यक्ष ने सबसे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित करावल नगर इलाके में स्थित आश्रम में छापेमारी की।
3 of 6
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
पहले पकड़े जा चुके आश्रम से यह छोटा था लेकिन यहां से कुल छह लड़कियां व महिलाएं मिलीं। लड़कियां कहा से आईं है क्यों आई उसका भी पता नहीं चला। आदर्श नगर में आश्रम मिलने की सूचना मिली लेकिन वहां टीम पहुंची तो सूचना गलत निकली। उसके बाद यह टीम नांगलोई स्थित आश्रम में छापेमारी के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : कुमार संजय
वहां से 15 लड़कियों को बरामद किया गया। छापेमारी करनी पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से 20 लड़कियों को छापेमारी की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह आठ बजे ही हटा दिया गया है। टीम ने बरामद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इस आश्रम से कुछ आपत्तिजनक लिखी हुई तख्तियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बाबा का पाप सबके सामने आ रहा है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में आश्रम का जाल बिछा रखा है। सीबीआई को तुरंत इस मामले में पूरे देश में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करना चाहिए। जिस तरह से लड़कियों को पकड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि यहां मानव तस्करी का भी काम होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।