फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलात्कारी बाबा की सजा के बाद सेक्स रैकेट चलाने वाला बाबा दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 11:29 AM IST
सार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 13 लाख ऐंठने का आरोप
पीड़ित का साक्षात्कार लिया व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग भी कराई
सहयोगी महिला गिरफ्तार, साथियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
accused of sex racket running swami bheemanand arrested by delhi police
swami bhimanand

पुलिस ने ठगी के आरोप में इच्छाधारी बाबा उर्फ भीमानंद उर्फ शिवा को एक महिला के साथ गिरफ्तार किया है।  दोनों पर एक युवती से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस इसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, रोहिणी निवासी रितू शर्मा मार्केटिंग में मास्टर डिग्री होल्डर है। उसने अमर कॉलोनी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

accused of sex racket running swami bheemanand arrested by delhi police
bhimanand - फोटो : अमर उजाला

इसमें कहा था कि महिला कनिका व भीमानंद ने उससे आईआरसीटीसी में  नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपियों ने रितू का साक्षात्कार लिया और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग भी कराई। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद दिया। रितू की शिकायत पर मामला दर्जकर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की देखरेख में एसआई गुरजीत व सचिन लोहिया की टीम बनाई गई।

accused of sex racket running swami bheemanand arrested by delhi police
swami bhimanand

​टीम ने जांच के बाद भीमानंद और कनिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी तीन लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। कनिका ठगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। उसके कब्जे से फर्जी नियुक्त पत्र समेत अन्य कागजात मिले हैं।  पुलिस इनके तीन साथी अनिकेत, आर्यन और श्रीकांत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accused of sex racket running swami bheemanand arrested by delhi police
swami bhimanand

वेश्यावृति रैकेट चलाने में पहले गिरफ्तार हो चुका है बाबा: इच्छाधारी बाबा कुछ वर्ष पहले  वेश्यावृति रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुर्खियों में आया था। बाबा ने नेबसराय थाना इलाके में आश्रम खोल रखा था।

विज्ञापन
accused of sex racket running swami bheemanand arrested by delhi police
swami bhimanand

साकेत थाना पुलिस ने बाबा के खिलाफ मकोका भी लगाया था। वर्ष 2014 में उसे जमानत मिल गई थी। इच्छाधारी बाबा पिछले डेढ़ वर्ष से अमर कॉलोनी थाना इलाके में रह रहा था। रितू इच्छाधारी बाबा की भक्त थी। इच्छाधारी बाबा ने ही रितू को कनिका के पास भेजा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed