अलवर जिले के रेवाड़ा के बास गांव में करीब 36 गायों के कंकाल और उसके अगले ही दिन बड़ेड़ गांव में गाय की 75 खाल मिलने के चलते दोनों इलाकों में तनाव फैल गया है।
2 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
नोगावा थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ा के बास में गायों के कंकाल मिलने की घटना बृहस्पतिवार की है और बड़ेड़ गांव की घटना शुक्रवार की है। सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने शुक्रवार की शाम को सूचना के आधार पर छापेमारी करके बड़ेड़ गांव के पहाड़ की तलहटी में तूड़ा में दबी गाय की 75 खाल बरामद की हैं।
3 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सीआईए सब इंसपेक्टर रतनसिंह को सूचना मिली की गांव का एक व्यक्ति पिछले काफी समय से गाय की खाल खरीदकर उनको बेचता है। पुलिस की टीम पहाड़ की तलहटी में पहुंची।
4 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
जवानों ने जब तूड़ा और लकड़ियों को हटाना शुरू किया तो उसके नीचे दबी गाय की 75 खाल मिलीं। सीआईए के सब इंसपेक्टर रतनसिंह ने कहा उस व्यक्ति के नाम का पता लगाया जा रहा है तो खालों को खरीदकर यहां पर रखता था।
5 of 8
गायों के कंकाल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इधर गांव रेवाड़ा में कंकाल मिलने के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव वालों का आरोप है कि कुछ हिंदू संगठनों ने करीब 50 घरों में जमकर तोड़फोड़ की। लूटपाट और महिलाओं से मारपीट का भी आरोप है। हालांकि पुलिस से इससे इनकार किया है।