बाजार से दूध-सब्जी लेकर बाइक से लौट रहे किला कॉलोनी निवासी दो चचेरे भाइयों को बुलंदशहर-पलवल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
2 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से आक्रोशित कस्बे के लोगों ने पांच घंटे तक बुलंदशहर-पलवल हाईवे पर यातायात बाधित रखा। इस दौरान हाईवे स्थित बाजार भी बंद रहा। पांच घंटे बाद स्थानीय विधायक और प्रशासन द्वारा जेवर को जाममुक्त कराने व परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद लोगों ने शवों को उठाने दिया। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्राले को कब्जे में लिया है। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
3 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
जेवर कस्बे के मोहल्ला किला कॉलोनी निवासी धीरज (लगभग 14 वर्ष) पुत्र रतन और सुखवीर (लगभग 18 वर्ष) पुत्र श्रीपाल बाजार से मोटरसाइकिल पर दूध व सब्जी लेकर वापस घर जा रहे थे।
4 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7 बजे जेवर-टप्पल रोड पर कन्या इंटर कॉलेज वाली गली के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक कुछ दूर जा गिरी वहीं सड़क पर गिरे दोनों भाई ट्राले के नीचे आ गए। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखवीर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
5 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित परिजनों ने धीरज का शव ट्रक के पहियों के नीचे से पांच घंटे तक पुलिस को निकालने नहीं दिया। जबकि, सुखवीर के शव को अस्पताल से लाकर घटना स्थल पर रख बुलंदशहर-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया।