फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड गेम के मायाजाल में फंसे छात्र ने खुद के साथ की ऐसी हरकत, अब हर किसी से छिपाता है चेहरा

Sat, 02 Sep 2017 09:23 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
delhi 17 years student affected with blue whale game, injured face with geometry box tools
blue whale - फोटो : blue whale

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है एक गेम। गेम नहीं इसे सुसाइड गेम कहना ज्यादा सही होगा। क्योंकि इस गेम में आखिर में आपको खुदकुशी करनी होती है। इस सुसाइड गेम का मायाजाल युवाओं और स्कूली छात्रों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है। यहां एक 17 साल का छात्र ब्लू व्हेल गेम के मायाजाल में इस कदर फंसा कि उसने ज्योमेट्री बॉक्स के टूल से अपना चेहरा ही जख्मी कर लिया। हालांकि, छात्र की मां ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसकी जिंदगी बचा ली।

delhi 17 years student affected with blue whale game, injured face with geometry box tools
blue whale - फोटो : blue whale

पीड़ित छात्र ने ब्लू व्हेल गेम के आधे प्वाइंट पार कर लिए थे। अगले स्टेप में उसने गेम के निर्देश के तहत अपने चेहरे को ज्योमेट्री बॉक्स के टूल से जख्मी कर दिया था। करीब 11 दिन से साइकोथेरेपी, काउंसलिंग व मेडिसिन देकर पीड़ित को सामान्य किया जा रहा है। 

delhi 17 years student affected with blue whale game, injured face with geometry box tools
ब्लू व्हेल गेम - फोटो : सांकेतिक चित्र

द्वारका स्थित वेंकेटेश्वर अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेव्यरल साइंसेस में 20 अगस्त को दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार की महिला ने अस्पताल में फोन करके न्यूरो साइकेट्रिस्ट का समय मांगा। पीड़ित छात्र की मां डॉ. भगवत राजपूत के पास पहुंचीं और उन्हें अपने बेटे की केस हिस्ट्री बताई। मां ने डॉक्टर को बताया कि उसके बेटे का बर्ताव पिछले एक महीने से बिल्कुल बदल गया है। सारा दिन अपने कमरे में रहता है और किसी से बात  नहीं कर रहा है। पूछने पर कोई सही जवाब भी नहीं देता है। सुबह उठते ही हॉरर मूवी देखने बैठ जाता है और अन्य  समय मोबाइल पर गेम्स खेलता रहता है। स्कूल के दोस्तों से लेकर परिवार के किसी सदस्य से वो बात भी नहीं करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi 17 years student affected with blue whale game, injured face with geometry box tools
blue whale

डॉक्टर भगवत ने केस हिस्ट्री सुनने के बाद पीड़ित छात्र को अस्पताल लाने को कहा। इसी बीच अगले दिन छात्र ने अपने कमरे में जमेट्री बॉक्स के टूल से अपने चेहरे को जगह-जगह से कट कर दिया। मां ने जैसे ही देखा तो तुरंत उसे वेंकेटेश्वर अस्पताल लेकर आ गई। सबसे पहले उसके चेहरे का इलाज किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेव्यरल साइंसेस के न्यूरो साइकेट्रिस्ट्र डॉ. भगवत राजपुत के मुताबिक, पीड़ित छात्र से बात करनी शुरू की तो पता चला कि वह उसे मोबाइल पर गेम्स खेलना बेहद पसंद है। 

विज्ञापन
delhi 17 years student affected with blue whale game, injured face with geometry box tools
Blue Whale Challenge

काउंसलिंग के दौरान पता चला कि वह ब्लू व्हेल गेम के बारे में जानता है। उसके काफी प्वाइंट भी पार कर चुका होगा, क्योंकि तभी गेम के निर्देश के तहत उसने अपने चेहरे को चोट पहुंचाई। काउंसलिंग और जांच में पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति एक ऐसे मोड़ पर है, जहां मरीज जो कल्पना करता हैै, वैसे ही करता है। इसलिए बेहद ही धैर्य के साथ उसका इलाज शुरू किया गया। उसे दवा भी दी गई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed