भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली जंतर-मंतर पहुंचने पर आंदोलन में तब्दील हो गई। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करते हुए गोपाल मणि महाराज पांच लोगों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए।
2 of 10
Gomata Rally At Jantar Mantar
- फोटो : Amar Ujala
गोपाल मणि महाराज ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार से ठोस आश्वासन मिलने से पहले उनका अनशन खत्म नहीं होगा। सरकार ने अगर देर की तो आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा।
3 of 10
Gomata Rally At Jantar Mantar
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले रविवार सुबह रामलीला मैदान में गौ रैली का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सांसद हेमा मालिनी, कीर्ति आजाद, भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू समेत भाजपा, संघ के दूसरे पदाधिकारी व संत मौजूद थे।
4 of 10
Gomata Rally At Jantar Mantar
- फोटो : Amar Ujala
हेमा मालिनी ने कहा कि वह गौ सेवा से वर्षों से जुड़ी हैं। करीब तीन हजार गायों वाली एक गौशाला की ट्रस्टी भी हैं। गाय में उनकी अटूट आस्था व प्रेम है। गाय को सम्मान मिलना चाहिए।
5 of 10
Gomata Rally At Jantar Mantar
- फोटो : Amar Ujala
वहीं, गोपाल मणि महाराज ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि केंद्र सरकार गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करेे। इसके साथ ही गौ मंत्रालय बने। रसायनिक खाद के बदले गाय के गोबर की खाद का इस्तेमाल हो और दस साल तक के बच्चों को गाय का दूध मुफ्त मिले।