फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में नाक-मुंह पर टेप लगाकर खुदकुशी करने वाला जोड़ा नहीं था पति-पत्नी, ये है मौत की वजह

Mon, 23 Oct 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
couple who suicides in delhi aman deluxe were not husband wife but were brother and sister in laws
राजौरी गार्डन स्थित होटल अमन डिलक्स में खुदकुशी करने वाले युवक-युवती जो खुद को पत‌ि-पत्नी बताकर होटल में रुके थे दरअसल उनका यह ‌र‌िश्ता नहीं था। पुल‌िस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह काफी चौंकाने वाला है।
couple who suicides in delhi aman deluxe were not husband wife but were brother and sister in laws
प्रेमी

वह दोनों देवर-भाभी थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। शक होने पर युवती के पति ने दोनों को घर से निकाल दिया। केरल की रहने वाली युवती आरएमएल अस्पताल में नर्स थी। वहीं, युवक के सुरेश जयपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करता था।

couple who suicides in delhi aman deluxe were not husband wife but were brother and sister in laws
love

पुलिस के अनुसार, युवती शादीशुदा थी और उसका चार साल का बेटा है। वह परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहती थी। उसका पति निजी कंपनी में काम करता है। युवती के पति ने पुलिस को बताया कि के सुरेश उसके गांव का रहने वाला था और रिश्ते में उसका चचेरा भाई था। वह गत 15 अक्तूबर को दिल्ली आया था। घर पर रहने के दौरान पत्नी और चचरे भाई के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple who suicides in delhi aman deluxe were not husband wife but were brother and sister in laws
iphone touch id

इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और उसने दिवाली की रात दोनों को घर से निकाल दिया। उसके बाद युवती के पति ने बिंदापुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी कर दी। जांच में पता चला है कि अगले दिन आठ बजे के सुरेश युवती को लेकर होटल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी बताकर एक कमरा बुक कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत युवक और युवती का फोन लॉक है।

विज्ञापन
couple who suicides in delhi aman deluxe were not husband wife but were brother and sister in laws
- फोटो : फाइल फोटो

पुलिस फोन के लोकेशन की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि रात में घर से निकाले जाने के बाद सुबह तक दोनों कहां रहे। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध का खुलासा हो जाने से परेशान होकर उन लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस ने के सुरेश के परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि के सुरेश के परिवार वालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी। सोमवार को दोनों का शवों का पोस्टमार्टम होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed