फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इश्क-बेज्जइती और इंतकाम: कारोबारी और उसकी पत्नी समेत तीन की हत्या, बेटी को इसलिए छोड़ा, 10 दिन पहले था ये प्लान

Mon, 07 Nov 2022 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Nov 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Couple and maid murdered after being fired and humiliated in front of girlfriend
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
हरिनगर में कारोबारी, उसकी पत्नी और नौकरानी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने बिहार के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी समस्तीपुर बिहार में अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था। उसने खुलासा किया है कि शालू के सैलून में काम करने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग का पता चलने पर कारोबारी समीर अहूजा ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने बदला लेने की योजना बनाई। मुख्य आरोपी की पहचान नांगल डेयरी नजफगढ़ निवासी अमित महतो और सौरव के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2.95 लाख रुपये, दो आईफोन सहित तीन फोन, दो बैग, कीमती घड़ी, अपनी बाइक और मृतक के घर की चाबी बरामद की है। मंगलवार को हरिनगर निवासी समीर अहूजा, उसकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की हत्या कर दी गई थी। 
Couple and maid murdered after being fired and humiliated in front of girlfriend
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वारदात में छह लोग शामिल थे। पुलिस ने अगले दिन एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि तीन आरोपी जयपुर भाग गए हैं। हालांकि तकनीकी जांच में पता चला कि तीनों आरोपी बिहार भागे हैं।

 
Couple and maid murdered after being fired and humiliated in front of girlfriend
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद पुलिस की एक टीम ने बिहार में दबिश दी और शनिवार को अररिया से एक आरोपी रामजान को गिरफ्तार कर लिया। रामजान से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी अमित समस्तीपुर में अपनी बहन के घर में छिपा है, जबकि दूसरा आरोपी सौरव मधुबनी स्थित अपने गांव बेजा में मौजूद है। पुलिस की टीम ने शनिवार रात दोनों जगहों पर छापामारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Couple and maid murdered after being fired and humiliated in front of girlfriend
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अमित ने बताया कि घटना के करीब 15 दिन पहले कारोबारी को उसकी पत्नी के सैलून में काम करने वाली एक लड़की से उसके संबंध के बारे में पता चला। इस बात को लेकर कारोबारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। दोनों में बहस हुई। उसने कारोबारी की पत्नी के सामने ही उसकी कई गर्लफ्रेंड होने की बात कही। इस पर समीर आहूजा आपा खो दिया। उसने सबके सामने उसे और प्रेमिका को गाली दी। उसे थप्पड़ मारा और दोनों को नौकरी से निकाल दिया।

 
विज्ञापन
Couple and maid murdered after being fired and humiliated in front of girlfriend
नौकरानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दस दिन पहले ही घटना को देता अंजाम
मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद ही उसने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने घर के आस पास और दोस्तों को कारोबारी के घर से मिलने वाले पैसे में हिस्सा देने प्रलोभन दिया। इसके लिए सभी वारदात में शामिल होने के लिए राजी हो गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed