फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउनः स्कूटी से दूध लेने जा रहे किशोर को पुलिस ने डंडा मारकर गिराया, टूटा पैर

Sat, 28 Mar 2020 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown faridabad police beats boy on scooty for milk buying breaks leg
फरीदाबाद में पुलिस पर लगा स्कूटी सवार को पीटने का आरोप, टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड फरीदाबाद में शनिवार सुबह स्कूटी से दूध लेने जा रहे एक किशोर पुलिस की पिटाई से घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया है। घटना के बाद ओल्ड फरीदाबाद के लोगों ने विरोध जताया व आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मी द्वारा रोके जाने के दौरान स्कूटी फिसलने से दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरा मामला....

Trending Videos
Coronavirus lockdown faridabad police beats boy on scooty for milk buying breaks leg
फरीदाबाद में पुलिस पर लगा स्कूटी सवार को पीटने का आरोप, टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला

घायल किशोर मोहित ने बताया कि वह स्कूटी से दूध लेने जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद में नगर निगम कार्यालय के समीप तैनात एक कांस्टेबल ने उसकी स्कूटी पर डंडा मारकर गिरा दिया। तेज गति में स्कूटी से गिरने के कारण मोहित घायल हो गया। उसने बताया भी कि वह दूध लेने जा रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी उसके पैर पर डंडा मारता रहा। बाद में आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Coronavirus lockdown faridabad police beats boy on scooty for milk buying breaks leg
फरीदाबाद में पुलिस पर लगा स्कूटी सवार को पीटने का आरोप, टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश ने बताया कि वह नगर निगम में काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूटी सवार मोहित दूध लेने जा रहा था। नगर निगम मोड़ के समीप तैनात कांस्टेबल ने डंडा मार कर उसे स्कूटी समेत गिरा दिया। इस घटना में आरोपी कांस्टेबल की लाठी भी टूट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के समय पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown faridabad police beats boy on scooty for milk buying breaks leg
फरीदाबाद में पुलिस पर लगा स्कूटी सवार को पीटने का आरोप, टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त केके राव ने कहा है कि जांच में कांस्टेबल दोषी मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल पर शराब के नशे में होने का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
Coronavirus lockdown faridabad police beats boy on scooty for milk buying breaks leg
फरीदाबाद में पुलिस पर लगा स्कूटी सवार को पीटने का आरोप, टूटा पैर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ हंगामाः

घटना के बाद ओल्ड फरीदाबाद के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक मौके पर हंगामा किया। इसके बाद घायल को एक वैन में डालकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना के तुरंत बाद आरोपी कांस्टेबल को वहां से हटा दिया है। पुलिस आयुक्त ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं, दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed