फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठेकेदार के बेटे की स्टंटबाजी ने ली पांच युवकों की जान, दिखाना चाहता था कैसे चलाते हैं ट्रैक्टर

Tue, 07 Jan 2020 10:06 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor son stunting five young man died in road accident in ghaziabad
गाजियाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में रविवार रात को हुए हादसे में ठेकेदार के बेटे ने पांच मजदूरों की जान ले ली। हादसा मेरठ-दिल्ली रोड पर मुरादनगर की वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के पास हुआ। जहां काम से लौट रहे मजदूरों की ट्रॉली पलट गई। हादसे में चाचा-भतीजे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। 
Contractor son stunting five young man died in road accident in ghaziabad
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर थानाक्षेत्र के दुहाई में बिजली के पोल लगाने का काम चल रहा है। लेबर का ठेका पीर वाली गली, मंडी सहारनपुर निवासी नसीम अहमद ने ले रखा है। रविवार रात करीब दो बजे ठेकेदार का बेटा शाहरूख सात मजदूरों को ट्रॉली में बैठाकर लाजपतनगर साहिबाबाद के लिए चल दिया। 
Contractor son stunting five young man died in road accident in ghaziabad
प्रवेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर शाहरूख चला रहा था। वर्धमानपुरम पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर रैपिड रेल की बैरिकेडिंग से टकराकर ट्रॉली पलट गई। हादसे में पांच मजदूरों दुर्गेश (24) पुत्र ब्रह्मसिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित (25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (23) पुत्र बलिराम और चंद्रपाल (43) पुत्र गोधन की मौत हो गई। दुर्गेश प्रवेश के चाचा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Contractor son stunting five young man died in road accident in ghaziabad
दुर्गेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंद्रपाल सहारनपुर के गांव बालपुर के रहने वाले थे, जबकि बाकी चारों मृतक थाना सरधना, मेरठ के गांव पोहली के रहने वाले थे। हादसे में दो मजदूर राहुल व जॉनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Contractor son stunting five young man died in road accident in ghaziabad
अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
काश ! ठेकेदार का बेटा बात मान लेता
घायल राहुल का कहना है कि रात दो बजे काम खत्म करने के बाद ठेकेदार के बेटे शाहरूख ने दुर्गेश को ट्रैक्टर चलाने को कहा था, लेकिन उसने ठंड का हवाला देते हुए मना कर दिया था। इस पर तैश में आए शाहरूख ने ट्रैक्टर चलाना सिखाने की बात कहकर मजदूरों को लेकर चल दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed