{"_id":"6aa812355a7ceec56f0191f6","slug":"mcd-carried-out-demolitions-at-40-locations-and-sealed-eight-properties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-154935-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी ने 40 जगहों पर किया ध्वस्तीकरण, आठ संपत्तियां की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी ने 40 जगहों पर किया ध्वस्तीकरण, आठ संपत्तियां की सील
विज्ञापन
सत्य निकेतन हादसे के बाद खतरनाक इमारतों और अवैध निर्माण के खिलाफ हो रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद खतरनाक इमारतों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के तहत एमसीडी ने सोमवार को 40 स्थानों पर ध्वस्तीकरण किया। इसके अलावा आठ संपत्तियों को सील किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर 14 ध्वस्तीकरण आदेश भी पारित किए गए। एमसीडी ने यह कार्रवाई खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण तथा मास्टर प्लान दिल्ली-2041 और भवन उपनियमों के उल्लंघन के खिलाफ की।
एमसीडी ने सोमवार को करोल बाग जोन के टीसी कैंप, ब्लॉक-टी पांडव नगर, ईस्ट पटेल नगर, रेगरपुरा, माता रमेश्वरी नेहरू नगर और नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में कार्रवाई की। हुई। इसके अलावा ईस्ट जोन में ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, रघुबरपुरा और गांधी नगर के धरमपुरा में भी कार्रवाई की गई। नॉर्थ जोन में मलका गंज में ध्वस्तीकरण किया गया।
दूसरी ओर एमसीडी ने विभिन्न इलाकों में 339 पीजी भवनों का फील्ड सर्वेक्षण किया। साथ ही दिल्लीभर में अब तक करीब 2,453 भवनों की पहचान की जा चुकी है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। सर्वे के दौरान भवनों की स्थिति, पीजी के रूप में इस्तेमाल और संबंधित भवन मानदंडों के अनुपालन की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह केवल आंकड़े जुटाने की कवायद नहीं है, बल्कि सर्वे के बाद नियमों के उल्लंघन वाले भवनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। सर्वे के जरिए ऐसे भवनों की पहचान करने पर जोर है, जहां सुरक्षा, निर्माण या उपयोग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया है।