{"_id":"5b8a53ec42c7924656043e8c","slug":"composer-vishal-dadlani-commented-on-jain-muni-tarun-sagar-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि तरुण सागर पर डडलानी ने किया था ये ट्वीट, मचा बवाल तो मांगनी पड़ी थी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि तरुण सागर पर डडलानी ने किया था ये ट्वीट, मचा बवाल तो मांगनी पड़ी थी माफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
तरुण सागर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि तरुण सागर पर टिप्पणी के बाद संगीतकार विशाल डडलानी का देशभर में विरोध हुआ, जिसके बाद उन्हें बैकफुट पर जाना पड़ा। मामले में डडलानी ने बाद में चंडीगढ़ जाकर जैन मुनि से माफी मांग ली थी। इसके बाद डडलानी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी डडलानी को ट्वीटर कर फटकार लगाई थी। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी तरुण सागर के पास जाकर उसने माफी भी मांगी थी।
फाइल फोटो
आपको बता दें कि जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने हरियाणा विधानसभा में प्रवचन किया था। जिसके बाद विशाल डडलानी ने ट्वीट कर कहा था कि जो लोग खुद कपड़े नहीं पहनते वो बता रहे हैं कि महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए। डडलानी ने ये भी कहा कि यदि आप ऐसे लोगों को वोट देते हैं तो ऐसी ही बेहूदा बकवास को बढ़ावा देते हैं। ये अच्छे दिन नहीं नो कच्छे दिन की शुरुआत है और कुछ नहीं। विशाल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। एक जगह केस भी दर्ज हुआ।
विवाद बढ़ता देख खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने सफाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वो जैन मुनि का सम्मान करते हैं लेकिन जो भी लोग उनके खिलाफ ऐसे शब्दों को इस्तेमाल करते हैं उन्हें जुबान बंद रखनी चाहिए। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि जैन गुरू तरुण सागर जी महाराज न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि सभी के श्रद्धेय हैं।
Tarun Sagar ji Maharaj is a very reverred saint, not just for jains but everyone. Those showing disrespect is unfortunate and shud stop
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 27, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
केजरीवाल के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी ट्वीट कर लिखा कि जैन समुदाय की भावनाएं आहत होने के लिए वो खुद विशाल डडलानी की तरफ से माफी मांगते हैं। इन दोनों ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विशाल ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन से माफी मांगते हुए लिखा कि उनकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके बाद मैंने सक्रिय राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। डडलानी के मुताबिक वह आज भी पार्टी को अपने परिवार जैसी मानते हैं।
It feel bad that I hurt my Jain friends & my friends @ArvindKejriwal & @SatyendarJain .I hereby quit all active political work/affiliation.
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) August 27, 2016
विज्ञापन
Tarun Sagar
ट्वीट कर विशाल ने बताया है कि पार्टी ने उन्हें जैन मुनि पर किए गए ट्वीट के कारण बाहर नहीं निकाला है, बल्कि उन्होंने खुद ही अलग होने का फैसला किया है। विशाल ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कई ट्वीट किए।