{"_id":"5dfaebdb8ebc3e87d97f3fee","slug":"coldest-night-of-this-season-in-delhi-next-24-hours-will-still-be-cold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द रात, अगले 24 घंटे अभी और सताएगी ठंड, ये है देशभर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द रात, अगले 24 घंटे अभी और सताएगी ठंड, ये है देशभर का हाल
Thu, 19 Dec 2019 08:47 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाओं की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां लोगों को घर ने निकलने नहीं दे रही है वहीं पशु भी ठंड से परेशान हैं। ठंड कई लोगों की जान ले चुकी है। वहीं पशु भी ठंड से मर रहे हैं। दिल्ली में भी मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे पारा और गिरने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। जानिए देशभर में क्या है मौसम का हाल।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रही। तापमान 7 डिगी सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में पालम का इलाका सबसे ठंडा रहा। बाकी दिल्ली में भी ठंड रही, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को तापमान थोड़ा और बढ़ेगा। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तड़के दिल्ली में इस मौसम का सबसे सर्द समय रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को दिन का तापमान मंगलवार के 12.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पालम इलाके में यह 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।

19 की मौत
फाइल फोटो
- फोटो : winter cold varanasi rain
लखनऊ में बर्फीली हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शासन ने प्रदेश में आठवीं तक के सभी स्कूल बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए बंद करा दिए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में गलन भरी ठंड के साथ कोल्ड डे कंडीशन अभी अगले एक-दो दिनों तक जारी रहेगी।
वहीं, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में कड़ाके की ठंड से 12 जबकि पूर्वांचल में ठंड से 7 लोगों की मौत हो गई। जालौन के एट और आटा क्षेत्र में ठंड से 28 मवेशियों की जान चली गई।
प्रदेश के कई इलाकों में धूप के इंतजार के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर, बरेली, कानपुर शहर, खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, बांदा, उरई, हमीरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 से 12 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। अधिकतर स्थानों पर दिन का अधिकतम 12 से 16 डिग्री के बीच दर्ज होने के चलते दिनभर सुबह जैसी ठंड के तेवर ही बने रहे। लगातार दूसरे दिन धूप न मिलने के चलते घरों से लेकर बाजार, सड़कों, चौराहों पर अलावों के नजारे खूब दिखे।
पूरे पूर्वांचल में दिनभर सर्द हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर में एक-एक लोगों की जान चली गई। वहीं मिर्जापुर में 2 जबकि वाराणसी और गाजीपुर में ठंड से एक-एक की मौत हो गई। वाराणसी का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।
ठंड से बांदा में 2 हमीरपुर में 3, औरैया और महोबा में 1-1 की जान चली गई। कन्नौज जिले के सौरिख के गांव वैगवां में गेहूं की फसल में पानी लगाने के बाद घर लौटे किसान की मौत हो गई। उधर, उन्नाव जिले के पाटन में चोटिहा मजरे चैनपुर निवासी प्यारेलाल की मौत हो गई। कानपुर देहात में एक और नगर क्षेत्र के बिल्हौर में 2 लोगों की ठंड से मौत हो गई।

ठंड ने फिर बनाया रिकॉर्ड : 19 वर्षों में सबसे ठंडा रहा 18 दिसंबर
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बुधवार को भी बुरा हाल कर दिया। ठंड के कारण लोग घरों में ही कैद रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। ठंड ने 18 दिसंबर को 19 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर 2019 पिछले 19 वर्षों में सबसे अधिक ठंडा रहा।
बुधवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और कोहरा छाया रहा। दोपहर लगभग दो बजे से ओस टपकने के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई। शाम को भी हवा और आसमान से टपक रही ओस ने सर्दी और अधिक बढ़ा दी। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। साथ ही दो जिलों में तीक्ष्ण शीत दिवस होने की भी संभावना जताई है।
18 दिसंबर का पारा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2001 23.2 8.3
2002 22.8 8.8
2003 17.0 9.8
2004 24.4 9.7
2005 24.5 6.9
2006 24.2 7.4
2007 19.2 3.9
2008 23.0 9.0
2009 24.5 7.6
2010 23.8 6.2
2011 16.0 7.3
2012 23.3 9.4
2013 22.0 7.2
2014 19.5 6.9
2015 19.5 5.8
2016 21.8 6.4
2017 17.0 5.4
2018 24.0 5.5
2019 12.2 10.0
नैनीताल में दोपहर तक चटक धूप, शाम को कोहरे की दस्तक
सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से दोपहर तक चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा लेकिन दोपहर के बाद बादल तथा शाम के वक्त नगर में कोहरे की दस्तक ने ठंड बढ़ा दी। शाम को तराई की ओर से उठा कोहरा नैनीताल की घाटी से होते हुए पहाड़ियों तक आ पहुंचा। इससे ठंड में इजाफा हो गया। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका ने तल्लीताल व मल्लीताल समेत पांच स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।

श्रीनगर में तापमान माइनस 3.7, डल झील के किनारों पर पानी जमा
फाइल फोटो
- फोटो : Pixabay
जम्मू कश्मीर के बड़े इलाके में मौसम साफ रहने के बाद विशेष रूप से मैदानी इलाके भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। मंगलवार की रात जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डल झील के किनारों पर पानी जम गया है।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। शहरवासियों की नींद खुली तो चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ था। यही हाल रात में भी रहा। दिन चढ़ने के साथ मौसम थोड़ा साफ रहा। मगर दिनभर हल्के बादलों के बीच कोहरा भी छाया रहा। इसका असर बाजार पर भी दिखा। कड़ाके की ठंड के चलते खरीदारों की भीड़ कम हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भद्रवाह बीती रात के न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
बनिहाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रात का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में ही अधिकतर यात्री माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा कर रहे हैं। कश्मीर में डल झील के किनारों पर पानी जम गया है। घाटी के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर भी जारी है।
आज कुछ इलाकों में बारिश संभव
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम, रोके गए सैकड़ों ट्रक
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह करीब 10 बजे राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी। दोपहर करीब 12 बजे जाम खुलने के बाद पुलिस ने उधमपुर से घाटी की तरफ ट्रकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। रोके जाने के बाद ट्रकों के चालक दिन भर परेशान रहे।
स्थान न्यूनतम तापमान (सभी माइनस में)
लेह 17.9
गुलमर्ग 11.5
पहलगाम 10.3
काजीकुंड 8.0
कोकरनाग 6.4
कुपवाड़ा 4.6