फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus stands in Trans-Yamuna area to be illuminated within 45 days; night travel to become safer

Delhi NCR News: 45 दिन में रोशन होंगे यमुनापार के बस स्टैंड, रात का सफर होगा सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
भजनपुरा, शाहदरा, सीलमपुर और लक्ष्मीनगर समेत प्रमुख इलाकों में लगेंगी नई लाइटें
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन और लाइटों की टेस्टिंग का काम होगा पूरा, एक साल तक रखरखाव की भी व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। यमुनापार के अंधेरे बस स्टैंड जल्द रोशन होंगे। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रमुख बस क्यू शेल्टरों पर बिजली कनेक्शन और नई लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 45 दिनों में विद्युत उपकरण लगाने, उनकी टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, लाइटों के रखरखाव के लिए एक साल की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे रात में बस का इंतजार करने वाली कामकाजी महिलाओं, छात्र-छात्राओं और अन्य यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लक्ष्मीनगर, मयूर विहार फेस-1 और फेस-3, अक्षरधाम, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र, आनंद विहार आईएसबीटी के बाहर और गीता कॉलोनी समेत प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था सुधारी जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा चौक, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, शाहदरा बस टर्मिनल, यमुना विहार, वेलकम मेट्रो स्टेशन, गोकलपुरी चौक, खजूरी खास और नंदनगरी के बस स्टैंड शामिल हैं। शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे स्थित बस स्टॉप पर भी रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
कई बस स्टैंडों पर लाइटें खराब होने या बिजली कनेक्शन नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को बस का इंतजार करने में असुरक्षा महसूस होती है। पर्याप्त रोशनी होने से यात्रियों को बस पहचानने और चढ़ने-उतरने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed