फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्वा लाइन का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी ने की मेट्रो की सवारी, देखें नई मेट्रो की तस्वीरें

Fri, 25 Jan 2019 05:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath inaugurates and rides aqua line noida greater noida metro photos
aqua line metro - फोटो : एएनआई

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच बहुप्रतीक्षित एक्वा मेट्रो लाइन का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेक्टर 137 स्थित मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर एक्वा मेट्रो का उद्घाटन किया।

cm yogi adityanath inaugurates and rides aqua line noida greater noida metro photos
aqua line metro - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने तकरीबन 1450 करोड़ की लागत से बनने वाली छह परियोजनाओं का उद्घाटन तथा तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी के समांतर बने नया यमुना पुल, सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट एवं बुनकर भवन, सेक्टर 108 में स्थित ट्रैफिक पार्क, दादा दादी पार्क, शाहदरा ड्रेन के पुल का चौड़ीकरण, चिल्ला रेगुलेटर से सेक्टर 14 होकर महामाया पुल तक एलिवेटेड रोड, डीएसई रोड पर अगापुर से स्पेशल इकोनामिक जोन तक बनने वाले एलिवेटेड रोड, सेक्टर 94 में बने कमांड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर 62 के मातृ एवं बाल सदन, सेक्टर 51, 52, 71, 72 स्थित अंडरपास आदि परियोजनाएं शामिल हैं।

cm yogi adityanath inaugurates and rides aqua line noida greater noida metro photos
aqua line metro - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के साथ गौतमबुध नगर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath inaugurates and rides aqua line noida greater noida metro photos
aqua line metro - फोटो : अमर उजाला

एक्वा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो में सवार होकर ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन तक पहुंचे।वहां से निकलकर मुख्यमंत्री ने ओप्पो मोबाइल कंपनी व टेक्ना इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सहित आठ मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के क्लस्टर का विधिवत शिलान्यास किया। इन सभी इकाइयों का निर्माण वर्ष 2020 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
cm yogi adityanath inaugurates and rides aqua line noida greater noida metro photos
aqua line metro - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कुल 21 मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा स्थित डिपो स्टेशन तक चलेगी। इसका न्यूनतम किराया 10 रुपये तथा अधिकतम किराया 50 रुपये तय किया गया है। स्मार्ट कार्ड धारकों को किराए में 10 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इसके निर्माण में 5,503 करोड़ रुपए की लागत आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed