फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में महिलाओं के लिए कैसे मुफ्त होगा बसों और मेट्रो का सफर, उठ रहे ये 5 सवाल

Mon, 03 Jun 2019 08:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jun 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
CM kejriwal announce free travel for women in dtc buses and delhi metro 5 hurdles in scheme
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा एलान किया है, जिसके तहत अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली की महिलाएं डीटीसी बस, क्लस्टर बस और दिल्ली मेट्रो में मुफ्त में यात्राएं कर सकेंगी। यह योजना भले ही कितनी भी लुभावनी हो लेकिन इसे लागू करने में दिल्ली सरकार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस योजना को कार्यांवित करने में सरकार को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। आगे पढ़िए कौन से हैं वो पेंच जिनसे ये योजना मुश्किल में पड़ सकती है।



CM kejriwal announce free travel for women in dtc buses and delhi metro 5 hurdles in scheme
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर की महिलाओं को भी होगा लाभ?
भले ही दिल्ली सरकार ये योजना अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ला रही है लेकिन उसके लिए ये मुसीबत है कि वह उन महिलाओं को इस योजना में शामिल करे कि नहीं जो दिल्ली में वोटर नहीं हैं। यानी एनसीआर की वो महिलाएं जो दिल्ली की मतदाता नहीं हैं क्या उन्हें इस योजना में जगह मिलेगी। क्या नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा? सबके मन में यही सवाल है कि क्या यह महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी? इस पर केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनसीआर की महिलाओं को इसमें शामिल किया जाए या नहीं इस बारे में विचार चल रहा है।

CM kejriwal announce free travel for women in dtc buses and delhi metro 5 hurdles in scheme
डीटीसी बस और मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार देगी मंजूरी?

जैसा कि सभी जानते हैं कि दिल्ली सरकार को अपनी हर योजना लागू करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जरूरत होती है ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या केंद्र इस योजना को मंजूरी देगी? हालांकि जब यह सवाल केजरीवाल से पूछा गया तो वह बोले कि हम इस योजना के लिए सब्सिडी दे रहे हैं ऐसे में केंद्र की रजामंदी का सवाल नहीं उठता।
लेकिन अगर केंद्र सब्सिडी में हिस्सा देती है तो वह कितना देगी, देगी या नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM kejriwal announce free travel for women in dtc buses and delhi metro 5 hurdles in scheme
DELHI METRO

चेहरा देखकर होगी फ्री यात्रा या लाइन में लगकर बनवाना होगा पास?

लोगों के मन में इस योजना को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं उनमें प्रमुख ये है कि महिलाओं को इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा। क्या महिलाओं का चेहरा देखकर उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा या फिर कोई पास या फोटो पहचान पत्र जारी होगा?

विज्ञापन
CM kejriwal announce free travel for women in dtc buses and delhi metro 5 hurdles in scheme
चुनाव के दिन सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो व डीटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला

कहीं डीटीसी जैसी न हो जाए मेट्रो?

लोगों के मन में ये आशंका है कि दिल्ली में 33 फीसदी महिलाएं बसों व मेट्रो में सफर करती हैं। ऐसे में कहीं दिल्ली मेट्रो डीटीसी की तरह न हो जाए। यानी कहीं जिस तरह डीटीसी घाटे में चल रही है उस तरह महिलाओं के फ्री में यात्रा करने से कहीं दिल्ली मेट्रो भी घाटे में न आ जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed