फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

Sat, 01 Aug 2015 05:02 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

clothes for savan festival are being made by muslims artists

बारिश की फुहारों के बीच सावन का आगाज और बम-बम भोले की अराधना के साथ ही चारों ओर कांवड़ की धूम शुरू हो जाती है। आस्था के कुंभ सावन और कांवड़ का नाम आते ही केसरियां रंग में रंगे नंगे पैर कांधे पर कावंड़िये ही जेहन में आते हैं। हालांकि कांवड़ के बाजार को चायनीज बाजार ने हाईजैक कर लिया है, जिसके चलते इस बार केसरिया नहीं, बल्कि भोले के रंग में चिलम पीते साधू कांवड़ का हॉट ट्रेंड होगा। (फोटो व स्टोरी:अनिल कुमार/सीमा शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो)

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

clothes for savan festival are being made by muslims artists

एशिया का सबसे बड़े थोक मार्केट सदर बजार भी बम-बम भोले की अराधना में रंग चुका है। सदर बाजार में देशभर से कांवड़ और दुकानदार इन दिनों खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।  गौरी शंकर होल सेल व्यवसायी योगेंद्र गुप्ता के मुताबिक, बाजार में चीन और भारतीय माल के बीच सीधी जंग है। क्योंकि चीनी माल जहां सस्ता है, वहीं भारतीय माल महंगा। क्योंकि यहां लेबर चार्ज अधिक होने के चलते दाम में फर्क पड़ता है।

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

clothes for savan festival are being made by muslims artists

मार्केट में पहली बार नीले रंग की टी शर्ट का ट्रेंड है, यह पहले दक्षिण भारतीय कंपनी का तैयार माल था, जिसे चीन ने हाईजैक कर लिया है। पहले केसरिया रंग की मांग होती थी, लेकिन पहली बार नीले रंग का बोलबाला है। नीले रंग की टी शर्ट डेढ़ सौ रुपये की है, जिस पर एक साधु चिलम पी रहा है। बाबा भोले की पहचान भी इसी रूप में की जाती है, इसलिए श्रद्धालुओं को यह सबसे अधिक पसंद आ रहा है। दूसरा नीला रंग भी भोले की पहचान है, जिसके चलते ट्रेंड में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

clothes for savan festival are being made by muslims artists

दुकानदार नसीम अहमद के मुताबिक, बेशक आस्था का यह कुंभ हिंदुओं का हो, लेकिन माल मुस्लिम कारीगरों के हाथों ही तैयार होता है। यहां पर दक्षिण भारत की कंपनियों समेत अन्य स्थानों से आने वाला माल मुस्लिम कारीगर ही तैयार करते हैं। दूसरी ओर कांवड़ियों के सामान में तेजी भी पिछले साल के मुकाबले देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

PHOTOS: देखिए, कैसे मुस्लिम कारीगर दे रहे हिंदू आस्था का साथ

clothes for savan festival are being made by muslims artists

अब आस्था में फैशन भी हो गया शामिल: पहले कांवड़ सिर्फ आस्था तक सीमित था, लेकिन अब उसमें फैशन का भी तड़का लग चुका है। इसलिए कांवड़ का सामान खरीदने के लिए भोले दिल्ली आते हैं। क्योंकि यहां भारतीय समेत चीनी माल भी मिलता है, जोकि बिल्कुल नए डिजाइन का होता। भोले को नीला रंग और चिलम पसंद आया, इसी के चलते यह टी शर्ट पसंद की है। -सोनू, मोदीनगर, यूपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed