फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर फिर भिड़े केंद्र और AAP सरकार, ट्विटर पर हुआ घमासान

Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
central and delhi government fight through tweets over metro fare hike
aap and bjp

मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार फिर भिड़ गए हैं। इस बार यह जंग ट्विटर पर शुरू हुई है। सबसे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने लगातार कई ट्वीट करके कहा कि मेट्रो किराया बढ़ने से लोग महंगी कारों और कैब की सेवाएं ले रहे हैं, इस तरह का बयान बेतुका है। यह गलत तरीके से इसे परिभाषित करना है।

Trending Videos
central and delhi government fight through tweets over metro fare hike
hardeep singh puri - फोटो : twitter

हरदीप पुरी का यह बयान बीते दिनों केजरीवाल की उस चिट्ठी का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी की समीक्षा करने के साथ उसे वापस लेने की मांग की थी। उसमें उन्होंने यह भी लिखा था कि मेट्रो किराया बढ़ने से लोग दूसरे विकल्पों की तरफ जा रहे हैं। 

central and delhi government fight through tweets over metro fare hike
hardeep singh puri - फोटो : twitter

उन्होंने मेट्रो किराया बढ़ोतरी वापस लेने पर होने वाले घाटे के आधा हिस्से की भरपाई का ऑफर भी दिया था। हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में उस चिट्ठी का तो जिक्र नहीं किया, लेकिन लिखा कि लोग दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो से सफर नहीं कर पा रहे हैं तो क्या वास्तव में वह महंगी कारों और कैब का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
central and delhi government fight through tweets over metro fare hike
hardeep singh puri

उन्होंने कहा कि यह गलत बयानबाजी है। वह यहीं नहीं रुके और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेट्रो इतनी महंगी लग रही है तो राज्य सरकार को तुरंत डीटीसी बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। बसों की संख्या कम होने से डीटीसी की बसों में 35 फीसदी यात्री घट गए हैं। दिल्ली में अब भी 7000 बसें कम हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? दिल्ली वालों को दोनों की जरूरत है। अच्छी बहस के लिए जरूरी है कि डीटीसी को बेहतर बनाएं।

विज्ञापन
central and delhi government fight through tweets over metro fare hike
kailash gahlot - फोटो : twitter

हरदीप सिंह पुरी के लगातार किए गए ट्वीट और दिल्ली सरकार पर हमले के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने लिखा कि सर आप ठीक कह रहे हैं। दिल्ली को डीटीसी और मेट्रो दोनों की जरूरत है। हम डीटीसी के लिए बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। हम दिल्लीवालों के लिए मेट्रो का सस्ता सफर करने के लिए बढ़ोतरी वापस लेने से होने वाले घाटे का आधा हिस्सा देने को तैयार हैं। कृपया आप हमारा ऑफर स्वीकार करें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री के इस ट्वीट को रिट्वीट कर समर्थन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed