{"_id":"680f4b19674450cc4c004d95","slug":"celebration-in-jnu-left-dominates-three-posts-including-president-in-student-elections-see-photos-2025-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में जश्न: छात्र चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर लेफ्ट का दबदबा, देखें जीत के बाद की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में जश्न: छात्र चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर लेफ्ट का दबदबा, देखें जीत के बाद की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:03 PM IST
सार
JNUSU Election Result: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जहां आइसा के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं डीएसएफ की मुंतेहा फातिमा महासचिव और मनीषा उपाध्यक्ष के पद पर विजयी हुईं।
विज्ञापन
1 of 7
जेएनयू में छात्र संघ चुनाव परिणाम के बाद जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
JNU Election Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव के बाद परिणाम आ चुके हैं। इस बार के चुनाव परिणाम में फिर से लेफ्ट का परचम लहराया है। वहीं दूसरी तरफ एक पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। जेएनयू के अध्यक्ष एआईएसए-डीएसएफ के नीतीश बने हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर आईसा-डीएसएफ गठबंधन की मनीषा जीती हैं। जबकि महासचिव के पद पर मुंतेहा फातिमा जीती हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी की ओर से वैभव ने जीत हासिल की है।
2 of 7
जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने रचा इतिहास
एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि स्कूल काउंसिल के 42 में से 23 सीटों पर जीत प्राप्त कर एबीवीपी ने काउंसिल में 50 फीसदी से अधिक की उपस्थिति का इतिहास रच दिया है। इससे जेएनयू छात्र संघ द्वारा लिए जाने वाले फैसलों में अब परिषद को अहम जगह मिलेगी जो वामपंथ के गढ़ में बड़ी सेंध की तरह काम करेगा। यह किसी भी अन्य छात्र संगठन की तुलना में सर्वाधिक है। विभिन्न स्कूलों के काउंसलर पदों पर परिषद के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत भी दर्ज की है। पिछले बार एबीवीपी के 17 काउंसलर जीते थे।
3 of 7
जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
25 साल बाद स्कूल ऑफ सोशल साइंस में मिली जीत
उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ सोशल साइंस जिसे जेएनयू में वामपंथ का गढ़ माना जाता रहा है। वहां एबीवीपी ने 25 वर्षों बाद दो सीटों पर विजय प्राप्त कर एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है। इसी तरह स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में भी दो सीटों पर विजय हासिल कर नई राजनीतिक धारा को स्थापित किया है। जेएनयू छात्र संघ चुनाव के सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर एबीवीपी को मजबूत बढ़त मिल रही है। हालांकि अभी गिनती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
चार पदों के लिए 29 उम्मीदवार रहे मैदान में
सेंट्रल पैनल में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 13, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए छह और संयुक्त सचिव के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। वहीं 16 स्कूलों के 42 काउंसलर पदों के लिए 120 उम्मीदवार मैदान में है। सेंट्रल पैनल के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद के लिए शिखा स्वराज, उपाध्यक्ष पद के लिए निट्टू गौतम, सचिव पद के लिए कुणाल राय एवं संयुक्त सचिव पद के लिए वैभव मीणा को मैदान में उतारा था। जबकि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप ढाका, उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद कैफ, सचिव के लिए अरुण प्रताप और संयुक्त सचिव के लिए सलोनी खंडेलवाल चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
आइसा और डीएसएफ से रहे ये उम्मीदवार
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) ने संयुक्त तौर पर छात्र संघ चुनाव लड़ा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार पीएचडी, उपाध्यक्ष पद के लिए मनीषा, सचिव पद के लिए मुंतहा फातिमा और संयुक्त सचिव के लिए नरेश को उम्मीदवार बनाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।