{"_id":"680f46ebf3a7f1e4f60a7a36","slug":"massive-fire-in-slum-two-innocent-children-burnt-to-death-slums-in-rohini-sector-17-delhi-see-photos-2025-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: हंसते-खेलते छोड़कर गए थे बच्चों को, जले शव देख कांपे लोग; मन्नतों के बाद पैदा हुआ था आलम; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: हंसते-खेलते छोड़कर गए थे बच्चों को, जले शव देख कांपे लोग; मन्नतों के बाद पैदा हुआ था आलम; तस्वीरें
Mon, 28 Apr 2025 03:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:02 PM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो मासूमों की जलकर मौत हो गई, वहीं 28 साल का एक युवक झुलस गया। आग से करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो मासूमों की झुलसकर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से झुलस गया। हादसे में जान गंवाने वाले चार साल के आलम शेख के माता-पिता का रो रोककर बुरा हाल है। पिता मिट्ठू कहते हैं कि वह अपने बेटे को हंसते खेलते छोड़ गए थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वह अपने बेटे को ऐसी हालत में देखेंगे। उन्होंने कहा कि आलम उनका इकलौता बेटा था और काफी मन्नत मांगने के बाद बेटा पैदा हुआ था। लेकिन वह उन्हें कुछ दिन की खुशियां देकर चला गया।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बेटे को रिश्तेदार के पास छोड़ कर काम पर गए थे
मिट्ठू ने बताया कि सबकुछ खत्म हो गया। वह घटना के तीन घंटे पहले ही काम पर गए थे। झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही वह तुरंत भाग कर यहां पहुंचे। तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था। उसने बताया कि वह मूलत: झारखंड के रहने वाले हैं। यहां 20 साल से रह रहे थे। वह पत्नी चायना के साथ बरवाला स्थित फैक्टरी में कूड़ा उठाने का काम करते हैं। रोज की तरह वह बेटे को पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के पास छोड़ कर काम पर चले गए थे। उन्होंने रोते हुए कहा कि कई बार वह अपने बेटे को काम पर ले जाते थे।

आग की भयावहता की वजह से बच्ची को न बचा पाई महिला
रविवार को भी उसे साथ ले जाते तो संभव था कि उसकी जान बच जाती। वहीं, सादिया के पिता शमीम शाह की बेटी की मौत के बाद से रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी तुली और बेटी के साथ यहां रहते थे। वह दस साल पहले पश्चिम बंगाल स्थित बीरभूम से दिल्ली काम के सिलसिले में आए थे। तब से वह यहां रह रहे हैं। घटना के समय वह काम पर गए थे। जबकि उसकी पत्नी राशन लेने के लिए दुकान गई थी। वहां से आने पर उसने झुग्गी से आग की लपटें निकलते देखी। वह बेटी को बचाने के लिए झुग्गी की ओर जाने लगी, लेकिन आग की भयावहता की वजह से वह उसे नहीं बचा पाई।

झुग्गी में लगी भीषण आग, दो मासूमों की झुलसकर मौत, एक घायल
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में रविवार की सुबह भीषण आग लगने से दो मासूमों की जलकर मौत हो गई, वहीं 28 साल का एक युवक झुलस गया। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से यहां स्थित करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। कई बकरियां और मुर्गें भी जलकर मर गए। मौके पर पहुंचीं दमकल की 26 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में रविवार की सुबह भीषण आग लगने से दो मासूमों की जलकर मौत हो गई, वहीं 28 साल का एक युवक झुलस गया। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से यहां स्थित करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। कई बकरियां और मुर्गें भी जलकर मर गए। मौके पर पहुंचीं दमकल की 26 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मृत मासूमों की पहचान चार साल के आलम शेख और तीन साल की सादिया के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान शबुल शेख के रूप में हुई है। दोनों बच्चे परिजनों के साथ झुग्गी में रहते थे। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.55 में रोहिणी सेक्टर 17 के श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास स्थित झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई।