{"_id":"6af897c4f4e12068ce0974cf","slug":"11-out-of-16-complaints-resolved-on-the-spot-during-the-grievance-committee-meeting-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-130174-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: परिवाद समिति की बैठक में 16 में से 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: परिवाद समिति की बैठक में 16 में से 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा
विज्ञापन
मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रॉपर्टी आईडी सुधारने के लिए दो सप्ताह और सेम प्रभावित क्षेत्र के बोरवेल चालू करने के लिए एक सप्ताह का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में शनिवार को 16 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष पांच शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा निर्धारित कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। इस दौरान मंत्री ने सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। गांव धमाका निवासी नवल सिंह की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम पलवल, डीएसपी होडल और परिवाद समिति के दो सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, गांव भमरौला निवासी चरण सिंह की शिकायत पर गठित एसआईटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
पलवल के वार्ड-28 निवासी उषा रानी की प्रॉपर्टी आईडी में सुधार संबंधी शिकायत पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मेहलूका निवासी तारीफ की सेम की समस्या से संबंधित शिकायत पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को एक सप्ताह के भीतर बोरवेल चालू करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मुआवजा और फसल बीमा संबंधी शिकायतों पर भी दिए निर्देश
वार्ड-11 के रामनगर निवासी प्रवीण सैनी की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलवाने संबंधी शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव धतीर निवासी अजय कुमार की शिकायत पर कृषि उपनिदेशक को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पिछले तीन वर्षों का विवरण अगली बैठक से पहले प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री ने फसल खराबे के सर्वे से पहले संबंधित बीमा कंपनी द्वारा कृषि विभाग और ग्रामीणों को सूचना देने तथा सर्वे रिपोर्ट जल्द उपायुक्त कार्यालय में जमा कराने के निर्देश भी दिए।
निजी अस्पताल की दोबारा जांच और जलभराव दूर करने के आदेश
गांव असावटी निवासी विवेक रावत की मूर्ति देवी मेमोरियल अस्पताल के खिलाफ शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को दोबारा जांच करने और कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, गांव सराय खटैला निवासी मोहम्मद अजहर की राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस रोड पर जलभराव की शिकायत पर एनएचएआई के अधिकारियों को ड्रेन की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करने को कहा। साथ ही गांव का पानी हाईवे की सड़क पर नहीं आने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और परिवाद समिति के सदस्य मौजूद रहे।