फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैब चालक हत्याकांड: सोशल मीडिया पर बेटे की अपील वायरल, जांच के लिए दो टीम पहुंचीं बुलंदशहर और टोल प्लाजा

Tue, 08 Sep 2020 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
cab driver murder case son video goes viral on social media two teams of police went bulandshahr and luharli toll plaza
कैब चालक का बेटा साबिर - फोटो : अमर उजाला

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास रविवार रात एक कैब चालक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि सवारी बनकर बैठे लोगों ने लूटपाट के बाद उससे मारपीट की। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें मंगलवार को इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है और मृतक के बेटे का कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है...

cab driver murder case son video goes viral on social media two teams of police went bulandshahr and luharli toll plaza
इसी कार में की थी हत्या - फोटो : अमर उजाला

कैब चालक की हत्या के मामले में मंगलवार को बदमाशों की तलाश में एक पुलिस टीम बुलंदशहर और दूसरी टीम लुहारली टोल प्लाजा के आसपास जांच में लगी हैं। पुलिस यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी कौन हैं और कहां से कैब में चढ़े। इस बीच चालक के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

cab driver murder case son video goes viral on social media two teams of police went bulandshahr and luharli toll plaza
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कैब चालक की हत्या के आरोपियों के बुलंदशहर भूड़ चौराहे या अन्य क्षेत्र से सवार होने की आशंका जता रही है। वहीं, कैब चालक ने जिस युवती को बुलंदशहर छोड़ा था। पुलिस सोमवार शाम उसके घर पहुंची। युवती व उसके परिजन ने बताया कि आफताब से वह लगभग सात वर्ष से परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cab driver murder case son video goes viral on social media two teams of police went bulandshahr and luharli toll plaza
Cab driver murder case - फोटो : अमर उजाला

रविवार देर शाम आफताब ने युवती का सामान उसके घर तक पहुंचाने में भी मदद की। वहीं, आफताब के बेटे साबिर ने अपने पिता के आरोपियों की गिरफ्तारी व केस के खुलासे की मांग की अपील करता एक वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें साबिर ने मॉब लिंचिंग का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
cab driver murder case son video goes viral on social media two teams of police went bulandshahr and luharli toll plaza
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
साबिर बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। उसका कहना है कि उसके पिता परिवार के भरण पोषण करते थे। अब, उन्हें पढ़ाई छोड़कर यह जिम्मेदारी उठानी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed