{"_id":"5f5708c18ebc3e614020e37c","slug":"cab-driver-murder-case-comment-on-religion-in-audio-recording-voice-calling-jai-shri-ram-in-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैब चालक हत्याकांड: ऑडियो रिकॉर्डिंग में मजहब पर टिप्पणी, मोबाइल में नारा बुलवाने की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब चालक हत्याकांड: ऑडियो रिकॉर्डिंग में मजहब पर टिप्पणी, मोबाइल में नारा बुलवाने की आवाज
Tue, 08 Sep 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, युवती को छोड़कर लौट रहे चालक आफताब हुसैन को कैब में बैठे आरोपियों पर संदेह हो गया था। फास्टैग में पैसा नहीं होने पर बेटे को फोन कर रिचार्ज करने को कहने के बाद बगैर कॉल काटे मोबाइल जेब में रख दिया था। 41 मिनट से अधिक की ऑडियो रिकॉर्डिंग में आरोपियों की आवाज कैद है।
कैब चालक का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में बातचीत के अलावा ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहने की आवाज भी सुनाई दे रही है। परिजनों के मुताबिक युवती पहले कई बार आफताब की कैब से गुरुग्राम से बुलंदशहर जा चुकी है। आफताब बुलंदशहर ईंटारोड़ी स्थित घर पर युवती को वापस छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
शराब की पेशकश के साथ मजबह पर टीका-टिप्पणी
आफताब के रिश्तेदार तरबेज और बेटे साबिर का कहना है कि कैब में सवार हुए आरोपियों ने धर्म आदि को लेकर बातचीत शुरू कर दी थी। बेटे साबिर को आफताब को शराब की भी पेशकश करने और धर्म आदि को लेकर चर्चा करने की भी आवाज सुनाई दी। हालांकि यह सब बातें उन्होंने एफआईआर में नहीं लिखवाईं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा कि वह आगे इसे बयान में शामिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो बोला वही एफआईआर में लिखा गया।

कैब चालक आफताब का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लुहारली टोल पर भी हुआ आरोपियों का विवाद
पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी बादलपुर के आसपास के ही निवासी हैं। लुहारली टोल से कैब निकलने के दौरान आरोपियों का टोल कर्मियों से भी विवाद हुआ था। आरोपी खुद को स्थानीय बता रहे थे। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर दिख रही है। पुलिस इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।