{"_id":"5f5841dcd165a66e9c396210","slug":"cab-driver-murder-case-big-revealing-of-aftab-son-sabir-purse-found-in-cab-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैब चालक हत्याकांड: आफताब के बेटे का बड़ा खुलासा, लूटपाट ही मकसद होता तो ये काम क्यों करते बदमाश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब चालक हत्याकांड: आफताब के बेटे का बड़ा खुलासा, लूटपाट ही मकसद होता तो ये काम क्यों करते बदमाश?
Wed, 09 Sep 2020 08:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है, वहीं परिजन नए-नए खुलासे कर रहे हैं।
मृतक का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदमाशों के हाथों मारे गए कैब चालक आफताब आलम के बेटे मोहम्मद साबिर का कहना है कि उनके पिता की जान अलग मजहब का होने की वजह से गई। लूटपाट ही मकसद होता तो बदमाश कार को क्यों छोड़ जाते? बदमाशों ने उनके पिता के पर्स तक को हाथ नहीं लगाया।
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दुखी साबिर कहते हैं, मेरे पिता को जय श्रीराम बोलने में भी कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा, पिता हर मजहब का सम्मान करते थे। उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को भी यही सीख दी थी। उन्हीं की सीख से मैं और मेरा परिवार एक बार नहीं हजार बार जय श्रीराम बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैब चालक का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
पिता बुलंदशहर जिस युवती को छोड़ने गए थे। वह हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है। इसके बावजूद उसके परिजन आफताब को परिवार का सदस्य समझकर पूरा भरोसा करते हैं। सात साल से युवती के परिजन बेटी को लाने-ले जाने के लिए आफताब को ही कॉल करते थे।
विज्ञापन
इसी कार में की थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पर्स कैब में ही रखा मिला, लूटते तो साथ ले जाते बदमाश
साबिर ने बताया कि बदमाशों ने वारदात लूट के इरादे की होती तो वह उनके पिता की कैब लूटकर ले जाते। उनके पिता का पर्स भी कैब में रखा मिला था। इसे पुलिस ने उन्हें छूने नहीं दिया। पुलिस ने उनसे पूछा कि इसमें कितने रुपये होने चाहिए, तो उन्होंने अंदाजे से 3500 रुपये बताए थे।
साबिर ने बताया कि बदमाशों ने वारदात लूट के इरादे की होती तो वह उनके पिता की कैब लूटकर ले जाते। उनके पिता का पर्स भी कैब में रखा मिला था। इसे पुलिस ने उन्हें छूने नहीं दिया। पुलिस ने उनसे पूछा कि इसमें कितने रुपये होने चाहिए, तो उन्होंने अंदाजे से 3500 रुपये बताए थे।