‘...इनमें से कोई तो गुब्बारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचेगा’.. कुछ ऐसी ही उम्मीद के साथ खुरेजी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने मंगलवार को 10 हजार काले रंग गुब्बारे आसमान में छोड़े। इसका सिलसिला दोपहर से शाम तक चला। यहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने निर्णय लिया है कि वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को 20 हजार पोस्टकार्ड लिखकर साथ में चाय पीने का न्योता देंगी।
2 of 5
आसमान में छोड़े गए काले गुब्बारे
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सलमा और मेहमूदा ने कहा कि सीएए को वापस लिया जाना चाहिए। सोमवार रात प्रदर्शन स्थल पर जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद भी पहुंचे। उन्होंने सीएए और एनआरसी को संविधान के खिलाफ बताया।
3 of 5
आसमान में छोड़े गए काले गुब्बारे
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, तुर्कमान गेट, श्रीराम कालोनी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, कबीर नगर और जाफराबाद के अलावा इंद्रलोक में भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अपने अनुकूल फैसले की दुआ के लिए मंगलवार और बुधवार को रोजा रखने का निर्णय लिया है।
4 of 5
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, दिल्ली में विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रदर्शन के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी प्रदर्शनकारियों के संपर्क में हैं। मंगलवार को पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार उत्तर-पूर्वी, शाहदरा और पूर्वी जिले में हालात का जायजा लेने पहुंचे।
5 of 5
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को दिल्ली स्थित शाहीन बाग में एक महीने से ज्यादा समय से लोगों का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों और विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, इस प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।