नरेला अनाज मंडी में सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी व उसके अकाउंटेंट की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और 30 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जल्दबाजी के चक्कर में बदमाश 50 लाख रुपये से भरा एक बैग ले जा नहीं सके।
2 of 8
अमित गोयल
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात में कारोबारी का कार चालक भी गोली लगने से जख्मी हो गया। दोहर हत्याकांड की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
3 of 8
पंकज के अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मृतक कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ पुरानी अनाज मंडी के पास रहता था। उसके परिवार में पिता श्यामसुंदर अग्रवाल व अन्य सदस्य हैं। पंकज ने तेल, चाय पत्ती के अलावा किराने के आइटम की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली हुई थी।
4 of 8
मृतकों के अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर पिता-पुत्र अपने स्टॉफ के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपये जमा कराने जाते हैं। शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण उनके पास दो दिन का कैश जमा हो गया था।
5 of 8
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10.30 बजे पंकज अपने चालक अमित गोयल व अकाउंटेंट हरीश भाटिया के साथ कार से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे थे। स्कूटी से पीछे-पीछे श्याम सुंदर चल रहे थे।