एनजीटी के आदेश के मद्देनजर दिल्ली पुलिस व एनडीएमसी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह जंतर-मंतर खाली करा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 प्रदर्शनकारी समूहों को यहां से खदेड़ा गया।
2 of 7
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस
- फोटो : हिमांशु सोनी
वन रैंक वन पेंशन की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने कुछ विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
3 of 7
जंतर मंतर को खाली होने के बाद संसद मार्ग में प्रदर्शन करते ओआरओपी के कार्यकर्ता को हटाते हुए पुलिस
- फोटो : हिमांशु सोनी
वहीं, हरियाणा के रामपाल के समर्थक पुलिस का दबाव पड़ते ही भाग गए। जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लगाकर वहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एनजीटी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।
4 of 7
जंतर मंतर को खाली कराने के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : हिमांशु सोनी
संयुक्त टीम की यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई। अफरातफरी व धरने पर बैठे लोगों के विरोध के बीच पुलिस ने आखिरकार जंतर-मंतर रोड को खाली करा लिया। शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया।
5 of 7
जंतर मंतर को पुलिस द्वारा खाली कराए जाने के बाद सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : हिमांशु सोनी
रामपाल के समर्थकों की पुलिस से कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने समर्थकों को हटाकर टेंट तोड़ दिया। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया।