फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल पहले बुराड़ी के इस घर में मिले थे 11 शव, अब यहां रहता है पांच लोगों का परिवार, जानें कैसी कट रही है उनकी जिंदगी

Wed, 01 Jul 2020 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Burari Case house 2 years later condition of house where 11 dead bodies found hanging tenant family leaving here know what they say
burari death case

आज से ठीक दो साल पहले एक जुलाई के दिन बुराड़ी संत नगर के एक घर में एक ही परिवार के 10 लोगों के शव फंदे से लटके पाए गए थे, जबकि घर की एक बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा मिला था। एक साथ पूरे परिवार के फांसी लगाने की बात जब दुनिया के सामने आई तो हर कोई स्तब्ध था। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर एक पूरे परिवार ने ये कदम क्यों उठाया। जांच आगे बढ़ती रही कई डायरियों के पन्नों में छिपे राज लोगों के सामने आने लगे। धीरे-धीरे जब चीजें सामान्य होने लगीं तो लगभग डेढ़ साल बाद इस घर में एक किराएदार रहने आया। अब उन्हें रहते हुए भी लगभग सात महीने हो गए हैं।



आइए जानते हैं कि आखिर एक समय भूतिया घर के नाम से पहचाना जाने वाला बुराड़ी के इस घर में रहने वालों की जिंदगी कैसी कट रही है और क्या अब भी पड़ोसी इस घर को देखकर डर जाते हैं....

Burari Case house 2 years later condition of house where 11 dead bodies found hanging tenant family leaving here know what they say
बुराड़ी केस - फोटो : अमर उजाला

28 दिसंबर 2019 को इस घर में शिफ्ट हुए डॉ. मोहन सिंह का कहना है  कि मुझे कोई समस्या नहीं है और यह सुविधाजनक है क्योंकि यह घर सड़क के नजदीक है। वे कहते हैं कि मैं अंधविश्वासी नहीं हूं। उन्होंने ये भी बताया कि बीते सात माह से मैं और मेरा परिवार यहां रह रहा है लेकिन आज तक कोई परेशानी नहीं हुई।

Burari Case house 2 years later condition of house where 11 dead bodies found hanging tenant family leaving here know what they say
डॉ. मोहन का परिवार - फोटो : एएनआई
फांसी घर और भूतिया घर के नाम से कुख्यात हुआ बुराड़ी का ये घर अब इसमें रहने वाले परिवार से गुलजार है। साथ ही यहां से गुजरने वाले जो लोग इस घर में आत्माओं का बसेरा या फिर भूत होने के भ्रम से डर जाते थे, अब उन्हें डर नहीं लगता। डॉक्टर परिवार के यहां बसने से जिन लोगों ने इस घर के सामने से गुजरना छोड़ दिया था, अब वो भी आराम से आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Burari Case house 2 years later condition of house where 11 dead bodies found hanging tenant family leaving here know what they say
डॉ. मोहन - फोटो : एएनआई
बहुत मिलनसार था भाटिया परिवार
डॉ. मोहन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी कृष्णा और तीन बच्चे मान्या, ध्रुव और नेद्या हैं। डॉ. मोहन  का कहना है कि इस घटना से पहले हम पास में ही किराए के मकान में रहते थे। मेरे बच्चे भाटिया परिवार के घर में ट्यूशन पढ़ने आते थे और परिवारवालों से काफी घुले-मिले थे। भाटिया परिवार बेहद खुशमिजाज और मिलनसार था। 
विज्ञापन
Burari Case house 2 years later condition of house where 11 dead bodies found hanging tenant family leaving here know what they say
एक साथ जली थीं 11 चिताएं - फोटो : विवेक निगम

डॉ. मोहन से जब पूछा गया कि क्या आपको डर नहीं लगता तो उन्होंने कहा कि लोग हमसे ऐसे सवाल अक्सर करते हैं। लेकिन कैसा और काहे का डर। हमें सात महीने हो गए यहां रहते हुए और हमें इतने समय में ऐसा-वैसा कुछ  नहीं लगा। मकान के मालिक दिनेश राजस्थान से अक्सर हमें फोन कर हालचाल लेते रहते हैं। भाटिया परिवार बहुत अच्छा था और उनके इस घर में रहते हुए हमें कभी गलत महसूस नहीं हुआ। हमारा अब तक का अनुभव अच्छा ही रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed