{"_id":"5bc98e9dbdec226948700db5","slug":"burari-11-death-murder-case-after-3-months-bhatia-house-opens-11-pipe-demolish-by-brother-dinesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी कांडः 3 महीने बाद फिर चर्चा में आया भाटिया परिवार का घर, बड़े बेटे दिनेश ने की पूजा-पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी कांडः 3 महीने बाद फिर चर्चा में आया भाटिया परिवार का घर, बड़े बेटे दिनेश ने की पूजा-पाठ
Fri, 19 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
burari death case
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 जुलाई 2018 रविवार की वो सुबह जब सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरा देश भी उस चौंका देने वाली खबर के साथ उठा कि राजधानी के बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यह खबर जितनी ही हैरान करने वाली थी उतनी ही रहस्यमयी। जैसे-जैसे इस मामले की परतें खुलती गईं यह और रहस्यमयी होता गया। बुराड़ी के इस घर में जांच के दौरान कई ऐसी चीजें सामने आईं जो समझ से परे थीं और जिज्ञासा को हर पल दुगना करती जाती थीं। अब तीन महीने बाद भाटिया परिवार का वो घर गुरुवार को दोबारा खुलने से चर्चा में आ गया है। इतने समय बाद उस घर में किस तरह के बदलाव देखे गए हैं... पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
2 of 6
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
भाटिया परिवार के उस घर में मौजूद जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी वो थी घर के बाहरी दीवार पर लगी 11 पाइपें। इनमें सात झुकी हुई थीं वहीं चार सीधी थीं। जब तीन माह बाद घर खुला तो ललित भाटिया के बड़े भाई दिनेश ने सबसे पहले इन विवादित पाइपों को तुड़वा दिया। इन पाइप को परिवार के 11 सदस्यों की मौत से जोड़कर देखा जा रहा था।
3 of 6
burari death case
इससे पहले दिनेश ने इन पाइप को तोड़ने की अनुमति पुलिस से मांगी थी लेकिन कोर्ट से आदेश न मिलने के कारण इसे नहीं तोड़ा जा सका। लेकिन अब जब भाटिया परिवार को घर का कब्जा मिल गया तो परिवार के बड़े बेटे दिनेश ने इन्हें तुड़वाकर बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि वो 1 जुलाई को हुए इस सामुहिक आत्महत्या के मामले को धीरे-धीरे भूल चुके थे लेकिन गुरुवार को घर और दुकान का दरवाजा खुलने से एक बार फिर वो यादें ताजा हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नौकर राम विलास ने ललित के प्लाईबोर्ड की दुकान का ताला खोला और दुकान की सफाई कर ग्राहकों का इंतजार करने लगा। इस दौरान घर के सामने से गुजरने वाले लोग उसे खुला देख वहां कुछ देर रुकते फिर आपस में चर्चा करते हुए आगे निकल जाते।
विज्ञापन
5 of 6
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
घर के बड़े बेटे दिनेश से पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां आया है। उसने ये भी बताया कि घर की साफ-सफाई कर उन्होंने नवरात्रि की पूजा भी की है। वो बोले कि इस दुकान के सहारे कई लोगों का घर चलता था। यही वजह है कि नौकर रामविलास की तलाश की गई और उसे दुकान पर बैठाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।