{"_id":"5c7ab8c2bdec2273ac45f9e3","slug":"bulandshahr-violence-where-is-the-pistol-question-remains-after-filed-chargesheet-against-by-sit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा: आखिर कहां है पिस्टल, सवाल बरकरार, एसआईटी की चार्जशीट से भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा: आखिर कहां है पिस्टल, सवाल बरकरार, एसआईटी की चार्जशीट से भी गायब
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोकशी, हंगामा-प्रदर्शन, बवाल और इंस्पेक्टर समेत एक युवक की हत्या, ये स्याना बवाल की अकल्पनीय दास्तां थी। बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर जो कुछ हुआ उसने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की सियासत को गरमा दिया था। जिसके बाद शासन के आदेश पर गठित एसआईटी की तेज तर्रार टीम ने जांच शुरू की और शनिवार को 3300 पेज की केस डायरी तैयार कर 103 पेज की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी।
2 of 8
आग में जले वाहन
- फोटो : अमर उजाला
चिंगरावठी चौकी के गांव महाब के जंगल में स्याना बवाल का खाका गोकशी की घटना के बाद ही तैयार हो गया था। कथित हिंदूवादी संगठन समेत अन्य ग्रामीणों ने गोवंशों के अवशेष को लेकर चिंगरावठी चौकी पर जाम लगा दिया था। देखते ही देखते यह प्रदर्शन बवाल में तब्दील हो गया और एक वीभत्स घटना को आरोपियों ने अंजाम दे डाला था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ और एसआईटी की कमान खुद आईजी मेरठ रेंज प्रशांत कुमार ने संभाल ली थी।
3 of 8
communal tension in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने कदम दर कदम अपनी रिपोर्ट तैयार की और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए ठोस कार्रवाई की। एसआईटी ने अब तक की विवेचना में चार्जशीट तैयार की। अगर केस डायरी की बात की जाए तो कुल 3300 पेज की केस डायरी तैयार की गई, जबकि चार्जशीट के लिए एसआईटी ने 103 पन्नों का इस्तेमाल किया। यही नहीं, बलवाइयों और हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने से कुछ दिन पूर्व ही एसआईटी ने गोकशी के दस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कहां है पिस्टल, सवाल बरकरार
4 of 8
मौके पर पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस स्याना बवाल की गुत्थी तो पूर्व में ही सुलझा चुकी है। एसआईटी का कहना था कि इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी। बवाल में एक युवक सुमित की भी गोली लगने से मौत हुई। जबकि, प्रशांत समेत अन्य आरोपियों ने इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बवाल को 90 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन एसआईटी अभी तक इंस्पेक्टर की पिस्टल को बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि, प्रशांत नट के घर से पुलिस ने पूर्व में इंस्पेक्टर का मोबाइल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
अभी चल रही जांच, पांच आरोपियों के हैं एनबीडब्ल्यू
5 of 8
bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अभी एसआईटी ने केवल जेल भेजे गए 38 आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। जबकि, अभी फरार चल रहे पांच अन्य मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनबीडब्ल्यू लेकर जांच कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।