फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसाः ये हैं वो तीन सवाल, जिनके जवाब मिलते ही सुलझ सकता है केस

Tue, 11 Dec 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence probe agencies seeking these 3 question answer in case
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर हिंसा को हुए 8 दिन हो गए हैं। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं और एसटीएफ व एसआईटी की जांच भी जारी है लेकिन अब भी तीन ऐसे बड़े सवाल जांच एजेंसियों के सामने खड़े हैं जिनका जवाब हर कोई चाहता है। ये तीन सवाल बुलंदशहर हिंसा मामले में ऐसे हैं जिनके जवाब मिलने से आधा केस सुलझ सकता है। आगे जानिए क्या हैं वो तीन सवाल जिनके जवाब जांचकर्ताओं के लिए बहुत जरूरी हैं और इनका केस पर क्या असर पड़ेगा...

bulandshahr violence probe agencies seeking these 3 question answer in case
आग में जले वाहन - फोटो : अमर उजाला

जांचकर्ताओं के सामने जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये कि आखिर गोकशी किसने की जिसके बाद हिंसा भड़की और इंस्पेक्टर सुबोध समेत स्थानीय युवक सुमित की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं हिंसा भड़काने के मकसद से ही तो पशुओं के अवशेष नहीं फेंके गए थे।

bulandshahr violence probe agencies seeking these 3 question answer in case
Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
दूसरा बड़ा सवाल जो उठ रहा है वो ये है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली किसने मारी?। हालांकि शहीद सुबोध कुमार को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने जीतू फौजी यानी जीतेंद्र मलिक को गिरफ्तार जरूर कर लिया है, लेकिन पुलिस के पास इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि जीतू ने ही गोली चलाई। वह सिर्फ एक वीडियो के आधार पर जीतू पर आरोप लगा रही है। जीतू ने भी यह बात कबूल कि है कि वह हिंसा वाली जगह पर मौजूद जरूर था लेकिन उसने इंस्पेक्टर को गोली नहीं मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr violence probe agencies seeking these 3 question answer in case
प्रदर्शनकारियों ने वाहन को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
तीसरा सवाल ये है कि इंस्पेक्टर सुबोध से जो पिस्टल लूटी गई थी वह कहां गई। इस सवाल का जवाब इसलिए भी जानना जरूरी है क्योंकि उसी पिस्तौल से दोनों हत्याओं का शक जताया जा रहा है। आखिर वह पिस्टल किसके पास है? किसने उसे लूटा? यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब पुलिस को ये केस सुलझाने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
bulandshahr violence probe agencies seeking these 3 question answer in case
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मान रही है कि जिससे ये पिस्टल बरामद होगी वह इंस्पेक्टर और सुमित का हत्यारा हो सकता है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और पुलिस इन तीन सवालों के जवाब ढूंढने का हर तरह से प्रयास कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed