फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसाः पुलिस ने कर दी बड़ी चूक, निर्दोष के छाप दिए पोस्टर

Sat, 15 Dec 2018 02:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Dec 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence police release poster of accused but there is photo of one innocent person
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस द्वारा जो पोस्टर जारी किए गए हैं उसमें एक बड़ी चूक की बात सामने आ रही है। पुलिस की इस चूक से एक निर्दोष शख्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

bulandshahr violence police release poster of accused but there is photo of one innocent person
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

दरअसल पुलिस ने जो पोस्टर चस्पां किए हैं उसमें दूसरे नंबर पर ही एक विशाल त्यागी नाम के शख्स की फोटो लगी है। जो विशाल त्यागी बलवे में शामिल था उसकी जगह पर एक दूसरे विशाल त्यागी, जो कि निर्दोष है, का फोटो पोस्टर में लगा दिया गया है।

bulandshahr violence police release poster of accused but there is photo of one innocent person
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

इस विशाल त्यागी का पता भी अलग है। इस पोस्टर के सामने आते ही पीड़ित विशाल त्यागी जिसका पोस्टर में फोटो लगा है उसने एडीजी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई है। विशाल ने यह भी आरोप लगाया है बुलंदशहर पुलिस द्वारा इंटरनेट या अलग सोशल साइट से फोटो उठाए गए हैं और उसी के आधार पर उन्हें वांछित घोषित कर दिया है। पुलिस की इस चूक से पीड़ित विशाल को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr violence police release poster of accused but there is photo of one innocent person
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक

गौरतलब है कि बुलंदशहर के स्याना बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने शुक्रवार को सभी फरार नामजद आरोपियों का पोस्टर जारी कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखे जाने की बात कही गई है। आरोपियों के पोस्टर जिले भर में सार्वजनिक स्थलों पर थानों पर व चौक चौराहों पर चस्पां किए गए हैं।

विज्ञापन
bulandshahr violence police release poster of accused but there is photo of one innocent person
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनकी शिनाख्त और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed