फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहदुर बहनों ने बैरंग लौटाईं तीन भाईयों की बारात, ग्रामीणों ने बारातियों को बनाया बंधक 

Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
सार

नोट - लड़कियों का नाम सीनू, मीनू औैर नीलम व पिता का नाम सुरेश भाटी है। केस दर्ज नहीं किया गया। समाचार में इसके चलते परिवर्तित नाम लिखे गए हैं। अगर आवश्यक हो तो कृपया असली नाम लिख लें। 

विज्ञापन
brave sisters returned three brothers barat in greater noida
- फोटो : अमर उजाला

दतावली गांव की तीन बहादुर बहनों व उनके परिजन ने दहेज लोभी तीन भाईयों की बारात बैरंग लौटा दी। बारात चढ़त के बाद एक स्विफ्ट कार देने की जानकारी होने पर दहेज लोभी वर पक्ष ने तीनों दूल्हों को अलग-अलग कार देने की मांग पर अड़ गए।


 

brave sisters returned three brothers barat in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों दूल्हों व बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों दूल्हों को अपने साथ ले गई। बाद में वर पक्ष के वधू पक्ष को क्षतिपूर्ति के लिए दस लाख रुपये देने का वादा करने पर समझौता हो गया।
brave sisters returned three brothers barat in greater noida
wedding drama - फोटो : अमर उजाला
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ड्राईवर मुकेश ने अपनी बेटियों रीता, सीता और गीता (सभी नाम परिवर्तित) का विवाह आठ माह पूर्व सिकंद्राबाद (बुलंदशहर) के राजारामपुर गांव निवासी दो सगे व एक चचेरे भार्ई से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
brave sisters returned three brothers barat in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले वधू पक्ष राजारामपुर लग्न लेकर गया था। शनिवार रात तीनों युवकों की बारात दतावली पहुंची। बारात चढ़त के बाद तीनों दूल्हे बग्गी से वधू पक्ष के घर के दरवाजे पर पहुंचे। तभी एक दूल्हे की नजर घर के भीतर खड़ी नई स्विफ्ट कार पर पड़ी।
विज्ञापन
brave sisters returned three brothers barat in greater noida
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि वधू पक्ष ने कार विवाह में देने के लिए खरीदी है। इस पर दूल्हा भड़क गया औैर तीनों को अलग-अलग कार देने की जिद करने लगा और उसने मांग पूरी न होने पर विवाह से इंकार कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed