सोशल मीडिया पर रामगोपाल वर्मा का एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें श्रीदेवी और उनकी सास के बीच संबंधों पर काफी हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
दुबई के जुमेरा एमिरेट्स होटल के कमरे में शनिवार को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार का निधन हो गया। रामगोपाल वर्मा ने आज अपने फेसबुक अकाउंट पर माय लेटर टू श्रीदेवी फैन्स नाम से एक पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इसमें वर्मा ने श्रीदेवी के बारे में कई बड़ी बातें शेयर की हैं।
इनमें एक जो काफी चौंकाने वाला है वो है श्रीदेवी और उनकी सास का संबंध। रामगोपाल वर्मा ने बताया है कि बोनी कपूर की मम्मी श्रीदेवी को बिल्कुल नापसंद करती थी और उन्हें होमब्रेकर(घर तोड़ने वाली औरत) मानती थीं। यही नहीं उनकी सास ने उन्हें सरेआम मारा भी था।
रामगोपाल वर्मा ने बताया है कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर की पहली पत्नी के साथ जो किया उस वजह से उनकी मम्मी ने श्रीदेवी को सरेआम उनके पेट में जोरदार घूंसा मारा था। वह भी एक फाइव स्टार होटल में।
रामगोपाल वर्मा ने अपने लेटर में ये भी लिखा कि श्रीदेवी मेकअप लगाती थी और कैमरे के आगे कुछ और बन जाती थीं। लेकिन वह अपनी असल जिंदगी में साइकोलॉजिकल मेकअप लगाती थीं, ताकि कोई उनकी असल लाइफ को ना जान सके।