फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार प्रचारकों को देखने उमड़ी भीड़, तिवारी ने सुनाए गाने, तभी लोग माने

Fri, 10 Feb 2017 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Feb 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
BJP's star campaigners see the road show drew a crowd of youngsters, Manoj Tiwari song sung
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला

यूपी चुनाव को लेकर वैसे तो हर स्टार प्रचारक को देखने सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है, लेकिन यहां नजारा कुछ अलग ही था।

BJP's star campaigners see the road show drew a crowd of youngsters, Manoj Tiwari song sung
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला

​चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को पार्टी प्रत्याशी पंकज सिंह को समर्थन देने नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के साथ मिलकर रोड शो में भाग लिया और लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ी।
दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से रोड शो निकला। प्रत्याशी पंकज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक विमला बाथम, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मनोज गुप्ता व विनोद शर्मा सहित दर्जन भर नेता एक मिनी ट्रक पर सवार होकर निकले। 

BJP's star campaigners see the road show drew a crowd of youngsters, Manoj Tiwari song sung
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
पीछे-पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की नेता भी शामिल रहीं। हालांकि अनुमति प्राप्त गिनती की गाड़ियों में ही भाजपा का झंडा लगा था।  डीएम चौक पर रोड शो के पहुंचते ही स्टार प्रचारक मिनी ट्रक पर सवार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP's star campaigners see the road show drew a crowd of youngsters, Manoj Tiwari song sung
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला

रोड शो अट्टा से होते हुए छलेरा मेन रोड, अगाहपुर, सेक्टर-49 से सलारपुर, भंगेल होते हुए नया गांव, सेक्टर-93, गेझा, सेक्टर-47, 50, 33, 34, 24, 22, बांस बल्ली मार्केट, हरौला, नया बांस होते हुए सेक्टर-4 में खत्म हुआ। रोड शो के दौरान अट्टा और भंगेल में जाम लग गया।  

विज्ञापन
BJP's star campaigners see the road show drew a crowd of youngsters, Manoj Tiwari song sung
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला

रोड शो के दौरान समर्थकों की मांग पर मनोज तिवारी ने एक गीत भी गाया। इसमें उन्हाेंने मोदी और भाजपा का गुणगान करते हुए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। हिंडन विहार से आगे एकाएक केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी रोड शो में शामिल हो गए। मनोज तिवारी के साथ राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को देख कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed