फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने की लड़ाई लड़ने वाले BSF जवान तेजबहादुर की जान को खतरा, वरिष्ठ अधिकारी कर रहे प्रताड़ित

Fri, 10 Feb 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 10 Feb 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan killed Tejbhadur threat, senior officials are harassed
तेज बहादुर - फोटो : SELF

खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है।

BSF jawan killed Tejbhadur threat, senior officials are harassed
file photo - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में संबंधित अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए। गौरतलब है कि तेज बहादुर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें जवानों को घटिया खाना दिए जाने का तर्क रखा था। इस वीडियो के सामने आने पर हंगामा मच गया था। याचिका में कहा गया है कि तेज बहादुर ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली थी, लेकिन अंतिम समय में उसे खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं पहले प्रतिदिन वह परिवार से बात करता था, लेकिन अब उससे बात नहीं हो रही।

BSF jawan killed Tejbhadur threat, senior officials are harassed
bsf jawan

अंतिम बार तेज बहादुर ने बातचीत में कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई संभव है। याची के अनुसार हमने तेज बहादुर से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उसका फोन बंद बता रहा है। बीएसएफ अधिकारियों को पत्र लिखकर भी उसका पता बताने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF jawan killed Tejbhadur threat, senior officials are harassed
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं

याची के अनुसार पूरा मामला सामने न आए इसके लिए तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्होंने उसे गायब कर दिया है। याची ने तेज बहादुर की जान को खतरा बताते हुए अदालत से आग्रह किया कि बीएसएफ के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे तेज बहादुर को अदालत के समक्ष पेश करें।

विज्ञापन
BSF jawan killed Tejbhadur threat, senior officials are harassed
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं

याची ने कहा कि सोमवार को यादव की पत्नी शर्मिला और उसके भाई रणबीर सिंह ने सेना मुख्यालय में महानिदेशक से मुलाकात की और उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मगर उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed