अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल रॉय की पहली फिल्म 'आशिकी' थी। महेश भट्ट की इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातों-रात सुपर स्टार बना दिया था। लेकिन शायद उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया इसलिए इतनी बड़ी हिट देने वाला ये हीरो आज कहां है ये कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं राहुल रॉय से जुड़े विवाद...
बर्थडे स्पेशलः जानिए फिल्म आशिकी जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले राहुल रॉय से जुड़े सभी विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल रॉय ने दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। उस दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। राहुल ने कभी फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचा था। राहुल एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं। राहुल की मां आर्टिकल लिखा करती थीं। एक बार उनका आर्टिकल पढ़कर महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे। घर पर राहुल की तस्वीर देखकर भट्ट साहब ने राहुल के बारे में पूछा। उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद राहुल ने महेश भट्ट को कॉल किया।
महेश जी ने राहुल को ऑफिस बुलाया। साथ ही फिल्म 'आशिकी' में काम करने का ऑफर दे दिया। उन्हें एक्टिंग सीखने की भी नसीहत दी। राहुल ने मॉडलिंग करते हुए ही एक्टिंग भी सीखनी शुरू कर दी। राहुल जब फिल्म कर रहे थे तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। ये फिल्म महेश भट्ट की निजी जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म रिलीज होने के दिन मुकेश भट्ट मेट्रो सिनेमा में राहुल को पहला शो दिखाने ले गए। लोगों को जैसे ही राहुल के बारे में पता चला वे बेकाबू हो गए।
उन्हें रोक पाना मुश्किल था। लोगों से बचने के लिए राहुल मैनेजर के केबिन में छिप गए। किसी तरह उन्होंने फिल्म देखी। फिल्म खत्म होते ही जब लोगों को ये पता चला कि वो मैनेजर के केबिन में हैं तो वे हल्ला मचाने लगे। लोग मैनेजर के केबिन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाद में किसी तरह बचकर राहुल वहां से निकले। रास्ते में मुकेश भट्ट ने राहुल से कहा, 'तू तो स्टार बन गया'। इस तरह राहुल रॉय अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गाए थे। ये फिल्म 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही।