{"_id":"5ddcaefc8ebc3e54a75cbe38","slug":"big-revealing-of-terrorists-arrested-from-goalpara-in-assam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का चौंकाने वाला खुलासा, एक लव जेहाद तो दूसरा इस वजह से बना आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का चौंकाने वाला खुलासा, एक लव जेहाद तो दूसरा इस वजह से बना आतंकी
Tue, 26 Nov 2019 10:20 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
असम से गिरफ्तार आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। असम से गिरफ्तार किए गए आतंकी निजी कारणों से दहशतगर्दी की राह पर चले थे। निजी परेशानियों का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बन गए। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये असम में बम धमाका कर दिल्ली में आकर छिपते और फिर यहां भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट करना चाहते थे। आरोपी 13 जुलाई, 2018 में उज्जैन में हुए ट्रेन धमाकों की तरह दिल्ली व असम में वारदात अंजाम देना चाहते थे।
Trending Videos
जमील जमां
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेने धमाकों के लिए जिस तरह के विस्फोटक व बमों का इस्तेमाल किया गया था, ठीक उसी तरह के बम इन आतंकियों ने बनाए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लुइत जमील जमां उर्फ अली असम में दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया जमील व लड़की की वीडियो फेसबुक पर डाल दी। इस पर लिख दिया कि वह लव जेहाद कर रहा है।
रंजीत अली
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जमील की बेइज्जती महसूस हुई। उसे लगा कि वह बदनाम हो गया है। इसका बदला लेने के लिए वह आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बन गया। रंजीत इस्लाम इस आतंकी मोड्यूल का सरगना है। उसे लगता था कि एक समुदाय के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसका बदला लेने के लिए वह बम धमाके करना चाहता था। मुकादिर इस्लाम इन दोनों का दोस्त है। वह बेरोजगार था और इसी से पेरशान होकर आतंक की राह पर चल पड़ा। रंजीत इस्लाम व जुइत जमील ने उसे आतंकी बनने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकादिर इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में ये सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकियों का कोई हैंडलर या आका नहीं है। आरोपी सोशल मीडिया पर आईएसआईएस आकाओं के वीडियो देखकर खुद ही आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बने थे।
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट कॉल से करते थे बात
आपस में बातचीत करने के लिए यह लोग इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनकी छानबीन शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली में इनके संपर्क में कौन-कौन युवक थे और उन्हें कहां धमाके करने थे। आईईडी बनाने के लिए उन्होंने कहां से सामान की व्यवस्था की और उनकी आर्थिक मदद कौन कर रहा था, पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है।
आपस में बातचीत करने के लिए यह लोग इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनकी छानबीन शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली में इनके संपर्क में कौन-कौन युवक थे और उन्हें कहां धमाके करने थे। आईईडी बनाने के लिए उन्होंने कहां से सामान की व्यवस्था की और उनकी आर्थिक मदद कौन कर रहा था, पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है।