{"_id":"6a905152f77c478b8c0cd19e","slug":"rakhi-is-not-merely-a-thread-it-is-a-symbol-of-love-trust-and-responsibility-cm-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152362-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी केवल धागा नहीं, प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक : सीएम रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी केवल धागा नहीं, प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक : सीएम रेखा गुप्ता
विज्ञापन
दिल्लीभर से आए बच्चों ने सीएम की कलाई पर बांधी स्वनिर्मित राखियां, कविताओं और गीतों से सजाया रक्षाबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आए बच्चों के साथ त्योहार मनाया। बच्चों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री के सामने कविताएं और गीत भी प्रस्तुत किए। रेखा गुप्ता ने बच्चों से उनके स्कूल, पढ़ाई और परिवार के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भाई-बहन से झगड़ते हैं या नहीं। बच्चों के जवाब पर मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षाबंधन पर एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करने और हमेशा प्यार से रहने का वादा कराया।
आप जैसी बनना चाहती हूं
कार्यक्रम में एक बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह बड़ी होकर उनके जैसी बनना चाहती है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद देते हुए खूब पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।