{"_id":"6a9075e16115fcfb660bf60a","slug":"nepali-citizens-in-delhi-anxious-over-flood-devastation-in-nepal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152433-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेपाल में बाढ़-तबाही से दिल्ली के नेपाली नागरिक बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेपाल में बाढ़-तबाही से दिल्ली के नेपाली नागरिक बेचैन
विज्ञापन
अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही ने दिल्ली में रहने वाले नेपाली नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों के लापता होने और संपर्क टूटने की खबरों के बाद वे अपने परिजनों और दोस्तों का हाल जानने के लिए दिनभर फोन करते रहे। कई लोगों के लिए अपनों की चिंता के बीच काम पर ध्यान देना भी मुश्किल हो गया।
तिब्बत सीमा के पास लगातार बारिश और भोटे कोशी नदी के जलस्तर बढ़ने से मध्य नेपाल के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। पुल, गांव और जलविद्युत परियोजनाओं के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं। हौज खास के एक रेस्तरां में काम करने वाले मनीष ने बताया कि परिवार पोखरा में है, जबकि रिश्तेदार नुवाकोट में रहते हैं। सुबह से सभी एक-दूसरे को फोन कर रहे हैं, लेकिन पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही।
येति: द हिमालयन किचन के सीईओ प्रशांत सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उनके रेस्तरां में कई नेपाली कर्मचारी हैं, जिनके परिवार और रिश्तेदार वहां रहते हैं। संस्थान मुश्किल समय में अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा है और सभी के सुरक्षित होने की कामना करता है।