फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, घर के ही इस शख्स ने कराई थी हत्या

Thu, 13 Jun 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Jun 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Big Revealing in sp leader ramtek kataria murder case in greater noida
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता रामटेक कटारिया हत्याकांड में दादरी पुलिस ने बुधवार को चचेरे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी मामले में नामजद भाजपा नेता समेत चार आरोपियों को फरार बताया है। सूरजपुर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने रमेश कटारिया हत्याकांड का बदला लेने के लिए रामटेक की हत्या की थी। उन्हें शक था कि रमेश की हत्या में रामटेक शामिल था।
Big Revealing in sp leader ramtek kataria murder case in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जायसवाल के अनुसार, दादरी के गांव गढ़ी में 31 मई को दिनदहाड़े रामटेक की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक की टीम ने बील अकबरपुर तिराहे के नजदीक से रामटेक के चचेरे भाई सभासद बालेश्वर कटारिया, उसके भतीजे कपिल निवासी गांव गढ़ी और मामा के लड़के नीतेश निवासी खेड़ी भनौता सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गईं दो पिस्टल, तमंचा व एक आल्टो कार बरामद की गई है। 
Big Revealing in sp leader ramtek kataria murder case in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बालेश्वर तीन बार से वार्ड सभासद है। बालेश्वर और रामटेक के दादा दोनों भाई थे। जमीन के बंटवारे में चली रंजिश आगे चलकर वर्चस्व की लड़ाई बन गई। वर्ष 2018 में बालेश्वर के भाई रमेश का शव अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उस दौरान रामटेक के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच में रामटेक को क्लीन चिट दी थी, लेकिन बालेश्वर भाई की हत्या में रामटेक को ही जिम्मेदार मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नामजद भाजयुमो जिला मंत्री फरार

Big Revealing in sp leader ramtek kataria murder case in greater noida
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी अन्नू कटारिया भाजयुमो का जिला मंत्री है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिसमें अन्नू कटारिया की हत्या में भूमिका तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
Big Revealing in sp leader ramtek kataria murder case in greater noida
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यदि मामले में किसी हत्या आरोपी को बचाया गया तो सपा कार्यकर्ता रोड पर उतरकर आंदोलन करेंगे। 
- वीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed