मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या करने वाले निजी कंपनी के जनरल मैनेजर भरत जे (31) के खर्चे बहुत ज्यादा थे। दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन के बाद भी वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। भरत के पिता सुब्रह्मण्यम ने पुलिस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से भरत ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को भरत और पत्नी शिवरंजनी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
2 of 5
मेट्रो के आगे कूदकर दी जान
- फोटो : लाल सिंह
शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। अहम है कि दिल्ली के कालका जी मंदिर के पास गोविंदपुरी स्थित निजी कंपनी के जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत मूल रूप से चेन्नई निवासी भरत जे ने शुक्रवार सुबह 11.30 बजे मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
3 of 5
noida family suicide
- फोटो : लाल सिंह
पुलिस ने इसकी सूचना भरत के छोटे भाई कार्तिक को दी। कार्तिक ने भरत की पत्नी शिवरंजनी (30) को बताया कि भैया सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और फिलहाल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। कार्तिक अपने कोचिंग सेंटर से सीधा अस्पताल पहुंचा।
4 of 5
पति के मेट्रो के आगे कूदकर जान देने के बाद पत्नी ने बेटी संग लगाई फांसी
- फोटो : लाल सिंह
अस्पताल पहुंची शिवरंजनी को जैसे ही पता चला कि उसके पति का शव मोर्चरी में रखा है। वह खुद पर नियंत्रण खो बैठी। देर शाम को वह अपनी बेटी जयश्री (5) के साथ सेक्टर-128 के जेपी पवेलियन कोर्ट स्थित अपने फ्लैट में पहुंची। जहां पहले बेटी जयश्री को फंदे से लटकाया और दूसरे कमरे में खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
5 of 5
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : एएनआई
कार्तिक ने देर शाम शिवरंजनी के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद था। आशंका होने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बेटी का शव बेडरूम में और मां का शव दूसरे कमरे में पंखे से लटका था।