{"_id":"5e437ea18ebc3ee6076116c6","slug":"big-revealing-in-bjp-leader-munesh-godara-murder-case-in-gurugram-love-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला सच, मां के प्रेम संबंधों की जानकारी बेटे को भी थी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला सच, मां के प्रेम संबंधों की जानकारी बेटे को भी थी!
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा हत्याकांड में महिला नेत्री के मोबाइल डिटेल पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती है। पुलिस को मृतका के बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर महिला नेत्री के मोबाइल के वॉटसऐप मैसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात से पहले महिला नेत्री की हुई बातचीत, मैसेज और उनके पिछले रिकॉर्ड के आधार लोगों की सूची तैयार की जाएगी।
2 of 7
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि इन लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। दूसरी ओर, महिला नेत्री के आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें हरियाणा के कई जिलों में दबिश दे रही है। भाजपा नेत्री के भाई सुनील जाखड़ ने बताया कि जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त मुनेश अपनी छोटी बहन मनीषा से बात कर रही थी।
3 of 7
bjp leader munesh
- फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
उस वक्त वह अपनी बेटी के साथ रसोई में खाना बना रही थी। पुलिस ने घटना के चश्मदीद भाजपा नेत्री के ससुर चंद्रभान ने अपने बयान में मृतका के भाजपा नेता बंटी गुर्जर के साथ कथित प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा कि बंटी गुर्जर की पत्नी अनु को भी इस संबंध के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
BJP leader murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर पति सुनील गोदारा की मुनेश से तकरार चल रही थी। जिसमें उसने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के वक्त मृतका के ससुर के अलावा उसका बेटा भी घर पर ही मौजूद था।
विज्ञापन
5 of 7
bjp leader munesh
- फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुनेश के बेटे को भी कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई थी। उसने अपने पिता को कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई संदेशों की जानकारी दी थी। पुलिस अब इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।