फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीमा कोरेगांव केस में DU प्रोफेसर के घर छापाः बिना सर्च वारंट 6 घंटे चली जांच, मेल के पासवर्ड बदलवाए

Wed, 11 Sep 2019 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Sep 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
bhima koregaon case du professor house raid without search warrant even email password change
डीयू के प्रोफेसर हनी बाबू के घर छापेमारी - फोटो : राजन राय
यलगार परिषद-भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने नोएडा में रह रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के घर मंगलवार को छापेमारी की। टीम ने उनके फ्लैट में करीब छह घंटे तक छापेमारी की और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कागजात जब्त किए। पुणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी बच्चन सिंह, एसीपी शिवाजी पवार के नेतृत्व में पुणे पुलिस की टीम सुबह साढ़े छह बजे नोएडा पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में रह रहे अंग्रेजी केप्रोफेसर हनी बाबू एमटी के फ्लैट की तलाशी ली। भीमा कोरेगांव मामले में नोएडा में रहने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हनी बाबू एमटी के घर पुणे पुलिस की छापेमारी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने कई आरोप भी पुलिस पर लगाए। जानिए क्या कहते हैं प्रोफेसर हनी बाबू...
bhima koregaon case du professor house raid without search warrant even email password change
सोसाइटी जहां डीयू प्रोफेसर रहते हैं - फोटो : राजन राय
हनी बाबू का कहना है कि बगैर सर्च वारंट के पुलिस घर पर आई और छह घंटे तक जांच की। सुबह साढ़े छह बजे करीब 20 लोग उनके फ्लैट पर आ गए। इनमें चार-पांच लोग पुलिस ड्रेस में थे। बाकी सभी सादे कपड़ों में थे। जब पूछा गया तो इन लोगों ने बताया कि पुणे पुलिस से हैं। जबकि इनके पास कोई सर्च वारंट नहीं था।
bhima koregaon case du professor house raid without search warrant even email password change
हनी बाबू का घर जहां पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : राजन राय
इसके बाद भी 12:30 बजे दिन तक फ्लैट के सभी कमरों को छान मारा। लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर कुछ किताबें साथ ले गए। इस दौरान ई मेल आईडी व सोशल नेटवर्किंग साइट के पासवर्ड बदलवा दिए। इसी दौरान मंगलवार को प्रोफेसर हनी बाबू की पत्नी ने भी ट्वीट कर पुणे पुलिस की छापेमारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhima koregaon case du professor house raid without search warrant even email password change
प्रोफेसर हनी बाबू - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस मामले में पुणे में अलग-अलग धाराओं में दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसी सिलसिले में हनी बाबू के फ्लैट में छापेमारी हुई। इस कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
विज्ञापन
bhima koregaon case du professor house raid without search warrant even email password change
फाइल फोटो

पुलिस ने प्रोफेसर बाबू का लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क व कुछ कागजात जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक यलगार परिषद मामले में कई ऐसे लोग गिरफ्तार हुए हैं जिनके हनी बाबू से अच्छे संबंध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed