भजनपुरा के सी ब्लॉक स्थित दंपती समेत तीन बच्चों की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आरोपी प्रभु चौधरी ने लोहे की रॉड को घटनास्थल के पास ही छिपा दिया था। हालांकि मृतका का मोबाइल बरामद नहीं हो पाया है। उधर, आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी ने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया।
2 of 7
bhajanpura murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रभु चौधरी की रिमांड के दौरान उसने आखिरकार सच उगल ही दिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने पौने चार लाख रुपये के लिए पूरी योजना के साथ पांचों लोगों की हत्या की। मृतक शंभू चौधरी अपनी इस रकम को उससे वापस मांग रहा था। सबसे ज्यादा शंभू की पत्नी उसे इन रुपयों के लिए अक्सर ताने देती थी।
3 of 7
bhajanpura murder case
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को भी इन रुपयों के बारे में पता था। प्रभु चौधरी ने सभी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 3 फरवरी को शंभू को फोन कर लक्ष्मी नगर बुलाया और खुद उसके घर आकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में एक के बाद एक उसके तीनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।
4 of 7
bhajanpura murder case
- फोटो : अमर उजाला
भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रभुनाथ को साथ लेकर मौका ए वारदात का रिक्रिएशन किया। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है।
5 of 7
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शंभू और उसके परिवार की मौत की वजह और टाइमिंग का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात के दौरान उसने घर में अंधेरा करने के लिए घर में लगे बल्ब को उतार दिया था और फिर हत्याकांड को अंजाम दिया।